बिहार : भाजपा से 9 तो जदयू से 8 होंगे मंत्री, ये चेहरे होंगे मंत्रिमंडल का हिस्सा

0

पटना : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से फंसा पेंच अब सुलझ गया है। नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। यह समारोह राजभवन के राजेंद्र मंडपम में होगा। राज्यपाल फागू चौहान सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

मंत्रिमं विस्तार को लेकर लंबे समय से नामों को लेकर चल रही माथापच्ची अब सुलझ गई है। भाजपा कोटे से 9 व जदयू कोटे से 8 लोगों को शपथ लेने के लिए फ़ोन जा चुका है। इनमें से भाजपा से बनने वाले मंत्रियों के नाम हैं:-

swatva

1 शाहनवाज हुसैन
2 सम्राट चौधरी
3 सुभाष सिंह
4 आलोक रंजन झा
5 प्रमोद कुमार
6 जनकराम
7 नारायण प्रसाद
8 नितिन नवीन
9 नीरज सिंह बबलू

जदयू कोटे से 8 लोगों को शपथ लेने के लिए फ़ोन गया है। इनमें से कुछ पुराने चेहरे भी हैं। जदयू से बनने वाले मंत्रियों के नाम हैं:-

1 श्रवण कुमार
2 लेसी सिंह
3 संजय झा
4 जमा खान
5 सुमित कुमार सिंह
6 जयंत राज
7 सुनील कुमार
8 मदन सहनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here