जमशेदपुर से बिहारशरीफ जा रही बस जंगल में पलटी, दो महिला यात्रियों की मौत

0

नवादा : झारखंड के जमशेदपुर से यात्रियों को लेकर बिहार के बिहारशरीफ (नालंदा) जा रही यात्री बस जेएच 22ए-3451 शिव शक्ति ट्रेवल्स 7 फरवरी की सुबह काराखूंट जंगल में पलट गई। हादसे में घटनास्थल पर ही दो महिला यात्रियों की मौत हो गई। जबकि दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए। सूचना मिलने के बाद फौरी तौर पर नवादा जिले के रजौली थाना की पुलिस वहां पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।

प्रारंभिक खबरों में मृतकों की पहचान नालंदा जिले के नूरसराय के वीरेंद्र शर्मा की पत्नी कुसुम देवी और बिहारशरीफ के मुगलकुआं के मो. खुर्शीद की पत्नी रुकसाना खातून बताई जा रही है। रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत घायलों ने बताया कि बस शनिवार की रात 9:15 बजे करीब खुली थी। रविवार की सुबह 7:30 बजे बिहारशरीफ पहुंचने का समय था। हादसे के वक्त बस पर 20 से 25 यात्री सवार थे। वाहन की गति काफी तेज थी। तेज गति में तीखी मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

swatva

घायलों में महेश प्रसाद छोटन महतो, रामेश्वर महतो पिता दुखी महतो, आयुष कुमार पिता महेश प्रसाद, उर्मिला देवी पति शिशु महतो, मनीष कुमार पिता इंद्रदेव शर्मा, मोहम्मद हजरत उद्दीन पिता मोहम्मद फरीद, संतोष कुमार पांडे पिता विजयकांत पांडे रसलपुर, गुड्डी कुमारी पिता अब्दुल हाफिज, मो. शूजा सभी घायल बिहारशरीफ के निवासी बताए गए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए रजौली अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा लाया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here