मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का मामला :- श्रवण

0

नवादा : 05 फरवरी को नवादा जिले के हिसुआ पहुंचे पूर्व मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कहा है कि बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, यह उनके कार्य क्षेत्र में आता है। बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है, शीर्ष नेतृत्व आपस में मंत्रणा करने के बाद विस्तार को अंतिम रूप देंगे। जहां तक विकास की बात है तो यह सब सरकार की नीतियों से होता है। सरकार का कोई भी काम रूका हुआ नहीं है।

विकास की गाड़ी निर्विवाद रूप से चल रही है। एक सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार की सरकार पांच वर्षों तक चलेगी। प्रदेश का चौतरफा विकास होगा। ।केंद्र सरकार द्वारा पेश आम बजट को संतुलित बताया। इसके पूर्व उनके हिसुआ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने हिसुआ में एक फैमिली रेस्टोरेंट का उद्धाटन किया। रेस्टोरेन्ट के मालिक सदानंद पटेल एवं मालकिन शोभा देवी को बधाई दिया

swatva

मौके पर बीडीओ, सीओ, निरंजन मिश्रा , पवन गुप्ता, अशोक चौधरी, शम्भु शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। बता दें कि श्रवण कुमार पिछली सरकार में मंत्री थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र नेताओं में गिने जाते हैं। प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार में इनका नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। ऐसे में मीडिया के सामने आए तो उनसे मंत्रिमंडल विस्तार से ही जुड़े सवाल किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here