राजद को खुला निमंत्रण, भाजपा ने की सूची तैयार

0

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायक आचनक मिलने पहुंच गए। जानकारी हो की उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद हर मंगलबार को जनता दरबार लगाते हैं। इसी जनता दरबार में राजद के मधेपुरा विधायक चंद्रशेखर, नवादा विधायिका विभा देवी, भोजपुर से राजद विधायक राम विशुन सिंह ।

इसके बाद राजद के इन तीनों विधायकों का उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद से बिहार के सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि राजद के ये दो विधायक राजद से अपना नाता तोड़ बहुत ही जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

swatva

वहीं इस बीच खुद उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि अगर दूसरे दल के नेता भाजपा की नीतियों से सहमत है तो यह हमारे लिए अच्छी बात है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि वर्तमान के में राजद के विधायक उनसे इस मसले पर बातचीत करने नहीं आए थे। वहीं उन्होंने कैबिनेट के विस्तार पर कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलकर अपने कोटे से चुने जाने वाले मंत्रियों के नाम की सूची तैयार कर ली है अब भाजपा की तरफ से कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई देरी नहीं होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here