पिता के साये में झूठ की खेती करने में माहिर हैं, तेजस्वी : संजय जायसवाल

0

नवादा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी अपने पिता के साये में झूठ की खेती करने में माहिर हैं। वे 30 जनवरी शनिवार की शाम हिसुआ में पार्टी नेता व पूर्व विधायक अनिल सिंह के आवास पर संवाददाताओं से मुखातिब थे।

नवादा में प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के बाद हिसुआ पहुंचे. डॉ जायसवाल ने कहा कि मानव शृंखला के नाम पर किसानों को बरगलाने का काम किया गया है। किसानों ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है। कहा कि पटना से नवादा आने के समय महज 150-200 की संख्या में किसान सड़क किनारे मिले। उन किसानों को यह भी पता नहीं होगा कि वे क्यों खड़े हैं।

swatva

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें मुख्यमंत्री से बिहार में विकास कैसे हो इसपर चर्चा करनी चाहिए। प्रदेश के विकास में सरकार को साथ देने की जगह भोली-भाली जनता को बरगला कर राज्य में उन्माद फैलाना चाहते हैं। हिसुआ में पूर्व विधायक के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता किसान आंदोलन पर कहा कि कृषि बिल से किसानों को क्या नुकसान है कोई भी किसान नेता या विपक्ष के नेता बताएं। तेजस्वी यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे ही कृषि बिल से किसानों काे नुकसान के बारे में बताएं। कांग्रेस को लपेटते हुए कहा कि किसान आंदोलन कांग्रेस की उपज है। वे किसानों के बहाने देश में उन्माद फैलाना चाहते हैं। किसान आंदोलन में भाग लेने वाले एक भी किसान नहीं है।

उन्होंने कहा कि पहले भी कॉन्ट्रेक्ट खेती की प्रथा थी, उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात के एक आदिवासी गांव में कांट्रैक्ट खेती होती है। वहां का उगाया गया भिंडी पूरा का पूरा लंदन जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि बिल के सहारे किसानों की आय बढाना चाहते हैं। लेकिन विपक्ष झूठ का हौवा खड़ा किए हुए है। किसान बिल किसानों के हित में हैं। मौके पर पूर्व विधायक अनिल सिंह, प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, क्षेत्रीय प्रभारी विजय कुमार, जिला महामंत्री रामानुज कुमार, भाजपा नेता नवीन केशरी ,सुनील कुमार सहित दर्जनो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके पूर्व हिसुआ पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here