ट्रैक्टर के नीचे भारत के लोकतंत्र को कुचलना चाहते थे आंदोलनकारी

0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की मौजूदगी में नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य शाहनवाज हुसैन और बिहार सरकार में पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश साहनी ने विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण की।

विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दोनों सदस्यों को शपथ दिलाई। जहां शाहनवाज हुसैन ने उर्दू में तो मुकेश साहनी ने हिंदी में शपथ लिया। इस शपथ ग्रहण समारोह में सूचना जनसंपर्क मंत्री विजय चौधरी, पर्यटन मंत्री जिवेश मिश्रा, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख, मौजूद थे।

swatva

वहीं बिहार विधान परिषद की सदस्यता का शपथ लेने के बाद बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने किसान आंदोलन को लेकर विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला । उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के पीछे जो कांग्रेस खेल कर रही थी उसके कई चुनाव लड़े प्रत्याशी किसान संगठन बनाकर आ गए थे।

पंजाब में कांग्रेस की सरकार है पूरी योजना वहीं से बन रही थी। विपक्ष के नेता खासकर कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी साथ में इस आंदोलन को स्पॉन्सर कर रहे थे। जो भारत के खिलाफ साजिश रच रहे थे।

उन्होंने कहा की किसानों ने कहा कि हम ट्रेक्टर रैली करेंगे गणतंत्र है और हमे गणतंत्र मनाने का अधिकार है तो सरकार ने उनको परमिशन दी लेकिन उन्होंने अपने सारे वादे तोड़ दिए। वे लोग ट्रैक्टर के बड़े बड़े टायर के नीचे भारत के लोकतंत्र को कुचलना चाहते थे।भारत को उन्होंने बदनाम किया। पूरे भारत के मान मर्यादा को उन्होंने ठेस पहुंचाया।

26 जनवरी को 135 करोड़ के आंखों में आंसू

उन्होंने आगे कहा कि आज राकेश टिकैत के आंख में आंसू है लेकिन 26 जनवरी को 135 करोड़ के आंखों में आंसू थे वह देख रहा थे की कैसे लाल किला के प्राचीर पर जाकर जहां भारत का तिरंगा फहराया जाता है वहां अपना झंडा फहरा दिया गया और विपक्ष के लोग नेता इंतजार कर रहे थे वहां पर ऐसी घटना घटेगी गोली चलेगी लाश गिरेगी और लाश पर मातम मना कर नरेंद्र मोदी की सरकार को बदनाम करेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने स्वयं सारे मामलों को हैंडल किया। आप बताइए कि दिल्ली पुलिस में वह कौन लोग हैं वह भी किसान के ही बेटे है। जिस तरह अपने ही देश के पुलिस को इन लोगों ने मारने का काम किया देश के लोग इनको कभी क्षमा नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here