अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला, प्रशिक्षु एसपी समेत चार जख्मी

0

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के हुङराही गांव से फरार अभियुक्त के घर छापामारी करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस क्रम में प्रशिक्षु एसपी सह थानाध्यक्ष  गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि अनि मुन्ना कुमार वर्मा, राजू कुमार व महिला पुलिस कर्मी सरिता कुमारी को चोटें आई हैं। जख्मी को ईलाज के लिये सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। इस क्रम में पुलिस ने करीब पन्द्रह महिला-पुरूष को हिरासत में लिया है।थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसपी चन्द्रप्रकाश ने बताया सोमवार की रात कांड संख्या 12/18 मारपीट के फरार आरोपी मंटू यादव के घर पर होने की गुप्त सूचना मिलते ही अनि मुन्ना कुमार वर्मा व राजू कुमार के अलावा अन्य महिला व पुरूष जवानों के साथ पहुंचे। गिरफ्तार कर वापस लौटने के क्रम अभियुक्त को छुङाने के उद्देश्य से परिजनों ने चोर- चोर का शोर मचाना आरंभ कर दिया। शोर सुन ग्रामीणों की भीङ इकट्ठा हो गयी तथा पुलिस बल पर रोङेबाजी आरंभ कर दी। इस क्रम में पत्थर लगने से सर फट गया जबकि वर्मा व राजू के साथ सरिता कुमारी को चोटें आई हैं।

इस क्रम में त्वरित कार्रवाई कर महिला- पुरूष समेत पन्द्रह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ की है। गिरफ्तार मंटू यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें इसके पूर्व नरहट के खनवां व नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के हंडिया गांव में छापामारी करने गयी पुलिस बल पर हमला की जा चुकी है । पिछले चौबीस घंटे के अंदर पुलिस पर हमला की यह दूसरी घटना है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here