सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय होने से काम नहीं बनेगा- तेजस्वी यादव

0

पटना : राजद के प्रदेश उपाध्यक्षों की बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को हमेशा बढ़ाकर रखा जाए। उनकी किसी भी स्तर पर उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। कार्यकर्ता ही पार्टी के नींव होते हैं। पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूत करने की आवश्यकता पर बल दिया जाय। सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय होने से काम नहीं बनेगा।

तेजस्वी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को हमेशा लोगों के संपर्क मे रहना होगा। लोगों की समस्या को समझ कर इसे पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाए और समस्या का हल खोज कर इसके निदान की दिशा में कार्यकर्ता अपनी भूमिका दें। लोगों का दिल जीत कर लोगों को पार्टी के निकट लाएं और उन्हें पार्टी से जोड़ कर पार्टी को मजबूत करें।

swatva

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हताश या निराश न हों। राजद राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है और इसका जनाधार बहुत मजबूत है। राजद से जनता का बड़ा लगाव है। पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी जिमेदारी है कि वे घर-घर जाएं और लोगों की सेवा कर उनका विश्वास जीतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here