कौआकोल में 8 वर्षीया बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0

नवादा : नवादा के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में हवसी दरिंदे ने आठ वर्षीया बालिका के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। इस बाबत परिजनों के आवेदन पर नगर के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की गयी है। थानाध्यक्ष कौआकोल मनोज कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर महिला थाना के हवाले किया है। बालिका की चिकित्सकीय जांच के बाद न्यायालय में बयान कलमबंद कराया गया है।
बताया जाता है कि बालिका देर शाम शौच के लिये बाहर गयी थी। पूर्व से घात लगाए सोखोदेवरा गांव के 24 वर्षीय निरंजन उर्फ कारू ने उसके साथ जबरन मुंह में कपङा डालकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। खून से लथपथ बालिका ने आपबीती परिजनों को सुनाई।
थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बालिका की पहचान के बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर महिला थाना के हवाले किया गया है। बता दें दो दिनों के अंदर दुष्कर्म की यह तीसरी घटना है। इसके पूर्व रजौली में दुष्कर्म की दो घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अबतक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here