लव-कुश के नेतृत्व में जदयू

0

जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने उमेश कुशवाहा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने उमेश कुशवाहा को जदयू को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

उमेश कुशवाहा अध्यक्ष बनने वाले हैं, इस बात की जानकारी कुशवाहा को भी नहीं थी। राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बीच में उमेश कुशवाहा को बुलाया गया और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। उमेश कुशवाहा महनार से विधायक रह चुके हैं। हालाँकि, इस बार उन्हें लोजपा के कारण हार का सामना करना पड़ा।

swatva

वहीं, कुशवाहा को अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर इस बात पर मुहर लग गई कि नीतीश कुमार पुनः लव-कुश समीकरण को साधने में जुट गए हैं। जो कि इस चुनाव में जदयू से दूर हो गई थी। इसी वोट बैंक को साधने के लिए नीतीश कुमार ने पहले कुर्मी समाज से आने वाले आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया, फिर उमेश कुशवाहा, जो कि कुशवाहा समाज से आते हैं उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here