‘भाजपा में आज के कार्यकर्ता ही बनते हैं कल के नेतृत्वकर्ता’

0

पटना : राजगीर में कल से प्रारंभ हो रहे भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बारे में बताते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि यह बात सर्वविदित है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिसमें आज के कार्यकर्ता ही कल के नेतृत्वकर्ता बनते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं की नेतृत्व क्षमता और काम करने के जज्बे में और बढ़ोतरी हो, इसके लिए भाजपा सदैव प्रयत्नशील रहती है।

इसी कड़ी में आगामी 9 और 10 जनवरी यानी कल से राजगीर में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सौदान सिंह, बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, सह प्रभारी हरिश द्विवेदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस शिविर में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मंच, मोर्चा व प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष आदि शामिल होंगे। हमें पूर्ण यकीन है कि यह शिविर संगठन को सशक्त करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी बढाने वाला होगा, जिसके बाद हमारे कार्यकर्ता दोगुने जोश के साथ जनसेवा के कार्यों में लगेंगे।

swatva

उन्होंने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले इस प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में जो भी ट्रेनिंग लेंगे, उनका एक समूह बाद में जिला स्तरीय प्रशिक्षण में लोगों को प्रशिक्षण देगा। जिला स्तरीय ट्रेनिंग में क्षेत्र के सभी सांसद, विधायक व एमएलसी समेत अन्य प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। इस तरह प्रदेश और जिला स्तरीय ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद भाजपा अपने सभी मंडल और बूथ के स्तर पर भी ट्रेनिंग देगी। यानी आने वाले कुछ समय तक प्रशिक्षण का यह सिलसिला शीर्ष से जमीनी स्तर तक निरंतर चलता रहेगा।

विरोधियों को निशाने पर लेते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि चुनावों में भाजपा को लगातार मिल रही सफलता से जलने वाली पार्टियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वास्तव में उन्हें भाजपा से सीख लेनी चाहिए। एक तरफ जहां चुनाव दर चुनाव सफलता का परचम लहराने के बाद भी भाजपा अपने संगठन की मजबूती में निरंतर लगी रहती है, वहीं चुनाव हारने का रिकॉर्ड बनाने वाली पार्टियों के युवराज अपने अपने गुप्त छुट्टियों में लुप्त रहते हैं। यही बात भाजपा और अन्य दलों के बीच के अंतर को दिखाती है। भाजपा की यही निरंतर क्रियाशीलता उसे ख़ास बनाती है और उसकी सफलता के प्रमुख कारकों में से एक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here