पटना: बिहार-झारखंड के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उत्पलकांत सिंह का दिल्ली के मेदांता में निधन हो गया।
72 वर्षीय डॉक्टर उत्पलकांत काफी दिनों से बीमार थे और दिल्ली के मेदांता में उनका ईलाज चल रहा था। डॉ उत्पलकांत के बारे में कहा जाता है कि वे एक बेहतर शिशु रोग विशेषज्ञ थे। पटना जिले के बिक्रम के अमहरा के रहने वाले उत्पलकांत जरूरतमंद बच्चों का इलाज मुफ्त में करते थे तथा समय-समय पर गांवों में जांच शिविर भी लगाया करते थे।
डॉ उत्पलकांत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनके साथ मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन के समाचार से मुझे काफी दुख पहुंचा है। उनका निधन चिकित्सीय जगत के अपूरणीय क्षति है।
राजद परिवार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से चिकित्सा जगत को भारी क्षति हुई है। पिछले पांच दशकों से शिशु चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।