‘शक्ति’ और ‘भक्ति’ से नहीं मिलती सत्ता : भाजपा

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस आलाकमान की मति भ्रष्ट हो गयी है। वह सत्ता का स्वाद चखने के लिए कभी ‘शक्ति’ को आजमाती है, तो कभी ‘भक्ति’ को।

भाजपा नेता सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में करारी हार से हताश कांग्रेस आलाकमान ने शक्ति सिंह गोहिल को बिहार प्रभारी के पद से हटा कर भक्त चरण दास को बिहार का प्रभारी बनाया है। इस बदलाव से कांग्रेस की किस्मत नहीं बदलनेवाली। ‘शक्ति’ और ‘भक्ति’ से सत्ता नहीं मिलती है। जनता उसी को सत्ता सौंपती है, जिस पर भरोसा होता है। जिसमें सेवा की भावना होती है। मेवा खाने के लिए राजनीति करनेवालों का वहीं हश्र होता है, जो बिहार में राजद और कांग्रेस कांग्रेस हुआ है।

swatva

उन्होंने कहा कि असल में करारी हार के बाद विपक्षी दलों में हड़कंप मचा है। हार का ठीकरा सभी एक-दूसरे के सिर फोड़ने में जुटे हैं।

बता दें कि बीते दिन शक्ति सिंह गोहिल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए खुद को बिहार प्रभारी के जिम्मेदारी से मुक्त करने का अनुरोध किया था। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने भक्त चरण दास को बिहार प्रभारी नियुक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here