अपराध करने वालों की जगह जेल में होगी : मनु महाराज

0

छपरा : सारण के नए डीआईजी मनु महाराज और छपरा एसपी संतोष कुमार दोनों पुलिस अधिकारी छपरा पहुंचे. छपरा के आम लोगों को संदेश देते हुए मनु महाराज ने कहा कि अपराध करने वालों की जगह जेल में होगी। अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं होगा। ऐसे करने बालों को सलाखों के पीछे भेज दिए जाएंगे। सुबह से ही दोनों पदाधिकारियों का स्थानीय लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सारण जिले में चारों पदाधिकारिय कमिश्नर, डीएम, डीआईजी और एसपी का एक साथ स्थानांतरण हो गया था।

आज सुबह ही छपरा की वर्तमान एसपी को भावभीनी विदाई दी गई थी और इसी के साथ ही दोनों पदाधिकारियों का इंतजार किया जा रहा था। वहीं दोनों पदाधिकारी एक साथ छपरा पहुंचे सबसे पहले डीआईजी मनु महाराज ने कमिश्नरी स्थित अपने कार्यालय में सभी वरीय और कनीय पुलिस अधिकारियों से परिचय किया और उसके साथ ही उन्होंने एसपी संतोष कुमार के साथ एसपी कार्यालय तक पैदल ही आए।

swatva

उसके बाद दोनों पदाधिकारियों ने छपरा के टाउन थाने का भी निरीक्षण किया और उसके बाद दोनों पदाधिकारी पैदल ही छपरा पुलिस लाइन के तरफ चले। पुलिस पदाधिकारी पीछे पीछे पैदल ही चले और उसके साथ ही सभी अधिकारियों को गाड़ी का काफिला इन अधिकारियों के पीछे पीछे चला वही दोनों अधिकारियों ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों और किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों पर पूरी तरह से नकेल कसी जाएगी और कम्युनिटी पुलिसिंग की भी व्यवस्था की जाएगी उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। आप कभी भी आकर हमसे मिल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here