राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री से हटाए गए वी सतीश व सौदान सिंह, मिली नई जिम्मेदारी

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय स्तर पर संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा ने वी सतीश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए अलग जिम्मेदारी दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने वी सतीश को संगठक की जिम्मेदारी सौंपी है। उनका केंद्र दिल्ली होगा और उनके जिम्मे संसदीय कार्यालय समन्वय, एससी-एसटी मोर्चा समन्वय तथा विशेष संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है।

swatva

इसी तरह राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे सौदान सिंह को अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनका केंद्र चंडीगढ़ होगा और इनपर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी होगी।

वहीं, शिवप्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बने रहेंगे। इनका केंद्र भोपाल होगा और इनके जिम्मे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना तथा पश्चिम बंगाल होगा। शिवप्रकाश को जिन राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है, वहां पहले वी सतीश और सौदान सिंह संगठन का काम देख रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here