जन सरोकारीय मुद्दों के प्रति संवेदनशील है एनडीए – तारकिशोर

0

पटना : देशरत्न मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित जनता के दरबार में उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग ने उपस्थित होकर के समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया। बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने लोगों की समस्याएं सुनीं एवं उनके समाधान का भरोसा दिया।

अररिया जिला के रहमानियां मदरसा में कार्यरत विज्ञान शिक्षक विपिन कुमार यादव ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त 2017 से वे रहमानियां दिघली मदरसा में काम कर रहे हैं परंतु अब तक उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। परिवार आर्थिक तंगी के कगार पर है। उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से बात कर मामले की स्थिति जाननी चाही एवं उसके निराकरण के निर्देश दिए।

swatva

भोजपुर के रामपुकार तिवारी ने न्यायादेश के बावजूद अनुपालन नहीं होने कि बात बताई। बेगूसराय के कुरहा शाहपुर कमाल से आए दीपक आनंद ने अपनी समस्या के संबंध में उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। अररिया के अभिषेक कुमार सिंह ने संविदा सेवा विस्तार हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

पटना नगर निगम के दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत कर्मी अजय कुमार ने 10 वर्षों या इससे अधिक अवधि से दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत कर्मियों को समायोजित करते हुए वेतनमान देने का अनुरोध किया। इन कर्मियों द्वारा अवगत कराया गया कि 112 दैनिक पारिश्रमिक प्राप्त कर्मियों को 2018 स्थाई करने का आदेश हुआ था, परंतु अब भी 292 दैनिक पारिश्रमिक कर्मी शेष है, जिनकी कार्रवाई विभाग में संचिकागत है।

इसी प्रकार विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों ने एक-एक कर अपने समस्याओं के विषय में उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद को अवगत कराया। आज के जनता दरबार में रमेश कुमार, राहुल कुमार, मुकुल कुमार, रमेश मांझी, राजेश कुमार सहित लगभग 400 से अधिक लोगों ने उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखी एवं उनके निदान का अनुरोध किया। जनता दरबार में आए तमाम लोगों की समस्याएं सुनने के पश्चात् उनके निदान हेतु संबंधित विभागों से तत्काल उप मुख्यमंत्री ने बात की एवं उनके आवेदन पर तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के आदेश दिए।

गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार को 10 बजे पूर्वाह्न से 2 बजे अपराह्न तक जनता के दरबार में उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिससे सैकड़ों की संख्या में जनमानस अपने समस्याओं के निदान हेतु पहुंचते हैं। इसके लिए पटना के 5, देश रत्न मार्ग में व्यवस्था की गई है, जहां लोग प्रत्येक मंगलवार को आकर अपनी समस्याओं से उप मुख्यमंत्री को अवगत करा सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने जनता दरबार के बाद लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार आम आवाम के जन सरोकारीय मुद्दों के प्रति संवेदनशील है एवं उसके निदान हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जन सरोकार की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here