जदयू में अब आरसीपी युग

0

पटना : राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संगठन आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है।

बताया जाता है कि बैठक में नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर आरसीपी का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। हालाँकि, औपचारिक एलान होना बाकी है।

swatva

विदित हो कि कुछ दिनों पहले एक बैठक में नीतीश कुमार ने कहा था कि उनके बाद जदयू के सारा काम आरसीपी बाबू ही देखेंगे। ये पहला मौका था जब नीतीश कुमार ने ये संकेत दिया कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा।

कौन हैं RCP और कैसा रहा है राजनीतिक सफर

आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के गृह जिले के निवासी है। आरसीपी सिंह पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। वे उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी थे। उस दौरान नीतीश कुमार केंद्र में रेल मंत्री थे तभी उनकी नजर आरसीपी सिंह पर पड़ी तो नीतीश कुमार ने उन्हें अपना आप्त सचिव बनाया। इसके बाद जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने आरसीपी सिंह को उत्तर प्रदेश से बुलाकर राज्य का प्रधान सचिव बनाया।

इसके बाद आरएसीपी सिंह 2010 में अपनी नौकरी से वीआरएस ले लिया और राज्यसभा जाने की इच्छा नीतीश कुमार के सामने रखा लेकिन इस दौरान नीतीश कुमार उनकी इस मांग से सहमत नहीं थे। लेकीन नीतीश कुमार को आरसीपी सिंह की जिद के आगे झुकना पड़ा और उनको राज्यसभा भेजना पड़ा। राज्यसभा जाने के उपरांत जदयू के सर्वेसर्वा आरसीपी सिंह ही बन गए।

इसके बाद पार्टी ने आरसीपी सिंह को और अधिक पदभार देते हुए संगठन महासचिव का पद दिया। इसके बाद आरसीपी सिंह और अधिक पावरफुल होते गए और आज आरसीपी सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here