बिहार में भी बहुत जल्द टूट जाएगी जदयू : लोजपा

0

पटना : दो दिन पहले अरुणाचल प्रदेश में जदयू के 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। जदयू विधायक के भाजपा में शामिल होने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। इसी कड़ी में विधानसभा चुनाव के समय भाजपा से अलग होकर लोजपा में शामिल हुए रामेश्वर चौरसिया ने अरुणाचल प्रदेश में अगर पार्टी के 6 विधायक पाला बदलकर भाजपा के साथ चले गए तो इसके लिए खुद नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं।

लोजपा नेता रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। नीतीश कुमार का राजनीतिक कद दिन-प्रतिदिन छोटा होता जा रहा है। ऐसे में उनके पार्टी के नेता सुरक्षित भविष्य की तलाश में जुट गए हैं।

swatva

क्योंकि, आज के समय में भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके पास नेतृत्व की कमी नहीं है, पार्टी सशक्त है। इसलिए किसी भी पार्टी के नेता सुरक्षित राजनीतिक भविष्य के लिए भाजपा में ही आते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि जो घटना अरुणाचल प्रदेश में हुई है, यहीं कहानी बिहार में दोहराई जाएगी। नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी को वन मैन शो बना कर रखा हुआ है। इसलिए उनका भी हाल वही होने जा रहा है, जो आंध्रप्रदेश में चंद्रबाबू नायडू का हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here