Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

Featured देश-विदेश बिहार अपडेट राजपाट

‘जिसने हित नहीं किया, वे किसान दिवस मनाने का ढोंग रच रहे’

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल कहा कि विपक्षी दलों का किसान दिवस मनाना सिर्फ दिखावा है। जिसने किसानों के लिए कभी हित का काम नहीं किया। किसानों की हकमारी की, वे आज किसान दिवस मनाने का ढोंग रच रहे हैं। कृषि सुधार कानून का विरोध करनेवाले लोग किसानों के हितैषी रहे चौधरी चरण सिंह जी की आत्मा को दुख पहुंचा रहे हैं।

पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए ही कृषि सुधार कानून बनाया है। लेकिन, कांग्रेस, राजद और दूसरे विपक्षी दल कृषि सुधार कानून को लेकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। लेकिन, किसान भी अब समझने लगे हैं कि कृषि सुधार कानून उनके हित में है। भाजपा हमेशा देशहित की बात करती है।

प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि जो देश का विकास चाहते हैं। विश्व पटल पर देश का सम्मान करते हैं, वे भाजपा को पसंद करते हैं। यही वजह है कि आज भाजपा का विस्तार पूरे देश में है। जम्मू-कश्मीर के डीडीसी चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पश्चिम बंगाल में भी इस बार बड़ी संख्या में कमल खिलेंगे और भाजपा की सरकार बनेगी। ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल को विकास के रास्ते से धकेल दिया है। वहां के लोग ममता सरकार से मुक्ति चाहते हैं और भाजपा की सरकार बनाकर पश्चिम बंगाल को विकास की मुख्यधारा में लाना चाहते हैं।

बता दें कि गुपकर गठबंधन ने 110 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, 74 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। साथ ही भाजपा ने सबसे अधिकत मत प्रतिशत भी हासिल किया है।