बंगाल फतह को भाजपा ने बनाया चक्रव्यूह, स्पेशल-8 के साथ 5 संगठन महामंत्री मैदान में

0

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा ने चुनाव को लेकर जो तैयारी की है, उसके अनुसार यह कहा जा सकता है कि ममता बनर्जी अपने सियासत के सबसे ख़राब दौर से गुजर रही है। यानी ममता बनर्जी भाजपा के बनाए चक्रव्यूह में फंसती नजर आ रही है।

5 जोन में पश्चिम बंगाल

दरअसल, बंगाल फतह करने के लिए भाजपा ने बंगाल को 5 सांगठनिक क्षेत्रों में बांटी है। इनमें से मेदिनीपुर, इसके संगठन का काम हिमाचल के संगठन महामंत्री पवन राणा बनाये हैं तथा इस क्षेत्र के प्रभारी सुनील देवधर हैं। दूसरा क्षेत्र है राबंगा अथवा राड़बंग जोन, इसके संगठन का काम हरियाणा भाजपा के संगठन महामंत्री रवींद्र राजू बनाये गए हैं, इस क्षेत्र की जिम्मेदारी विनोद सोनकर हैं। तीसरा क्षेत्र है कोलकत्ता, इसके संगठन का काम उत्तरप्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल देखेंगे तथा इस क्षेत्र के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम हैं।

swatva

चौथा क्षेत्र है नवद्वीप जोन, इस क्षेत्र के संगठन का प्रभार गुजरात के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया को दिया गया है। इस क्षेत्र के प्रभारी विनोद तावड़े हैं। 5वां जोन है नार्थ बंगाल, इस क्षेत्र के संगठन का प्रभार त्रिपुरा के संगठन महामंत्री फनीन्द्रनाथ शर्मा को दिया गया है तथा क्षेत्र का प्रभारी हरीश द्विवेदी को बनाया गया है।

तो इस तरह से भाजपा ने 5 संगठन महामंत्री के साथ 5 अन्य राष्ट्रीय स्तर के नेता जो कि अलग-अलग राज्यों का काम देख रहे हैं उन्हें बंगाल चुनाव में लगाया गया है।

स्पेशल 8

इसके आलावा भाजपा ने स्पेशल 8 का गठन किया है। इसमें केंद्रीय मंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री तथा प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल हैं। इनमें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केन्द्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख भाई मंडाविया, पशुपालन राज्य मंत्री संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र शामिल हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत व प्रह्लाद पटेल को 6-6 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलाव अन्य सभी को 5-5 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। स्पेशल-8 का काम होगा सभी लोकसभा के अंर्तगत आने वाली विधानसभा सीटों के प्रमुख मुद्दों को चिन्हित करना, संभावित उम्मीदवारों की पड़ताल करना तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं से संपर्क साधना तथा ये सभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष तथा गृह मंत्री अमित शाह को को सीधे रिपोर्ट करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here