बिहार को ले नीतीश के इन पांच प्रस्तावों पर गडकरी राजी

0

पटना : सोन नद पर कोईलवर पुल के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने एक-दूसरे की खूब प्रशंसा की। नीतीश कुमार ने जो भी प्रस्ताव रखा, उसे नितिन गडकरी ने तुरंत मंजूर कर लिया।

इस समारोह के उद्घाटनकर्ता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्ताव को उसी समय मंजूर कर लिया। उन्होनें कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिया गया 5 प्रस्ताव बिहार के लिए महत्वपूर्ण है। इनसे बिहार की कायापलट हो जाएगी।

swatva

जानकारी हो कि बिहार के मुख्यमंत्री की तरफ से जो पहला प्रस्ताव था वह था कि उत्तर प्रदेश में बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लाभ बिहार को मिले। इसके लिए बेहतर कनेक्टिविटी का सुझाव दिया गया। उसे स्वीकार कर लिया गया है। इसके लिए भरौली (बक्सर) से हैदरिया तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए 4-लेन एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला किया गया है। 17 किमी लिंक रोड के निर्माण के लिए जून, 2021 तक DPR बन जाएगा। इसके बनने से पटना से उत्तर प्रदेश जाना आसान हो जाएगा।

दूसरा प्रस्ताव मोकामा – मुंगेर मार्ग के चौड़ीकरण का था। उसे भी स्वीकार कर लिया गया है। 70 किमी मार्ग को 4-लेन चौड़ीकरण के लिए DPR बन रहा है, जो अप्रैल 2021 तक पूरा हो जाएगा।

वहीं तीसरा मुजफ्फरपुर – बरौनी मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया गया है। इस पर ट्रैफिक अधिक है। सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इसलिए इसके 4-लेन चौड़ीकरण का काम जल्द ही शुरू होगा।

चौथा- खगड़िया – पूर्णिया मार्ग (NH – 31) के 4-लेन चौड़ीकरण का सुझाव

इसके अलावा चौथा- खगड़िया – पूर्णिया मार्ग (NH – 31) के 4-लेन चौड़ीकरण का सुझाव भी स्वीकार कर लिया गया है। इसका DPR का काम अप्रैल, 2021 तक पूरा हो जाएगा। इसके चौड़ीकरण से दालकोला – गुवाहाटी (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) आना -जाना आसान हो जाएगा।

अंतिम और 5वां प्रस्ताव था कि मुजफ्फरपुर – सीतामढ़ी – सोनवर्षा मार्ग (NH- 77) को 4-लेन बनाने का जो प्रस्ताव है, वह रामजानकी मार्ग का हिस्सा है। उसके चौड़ीकरण की योजना बनी हुई है। इसका DPR मई, 2021 तक बन जाएगा। इसके चौड़ीकरण से जनकपुर धाम (नेपाल) जाना आसान हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here