09 दिसंबर : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

बाइक के साथ दो गिरफ्तार

आरा : टाउन थाना की पुलिस ने बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर मीरगंज से चोरी की एक पल्सर बाइक भी बरामद की गयी है। पकड़े गये गिरोह के सदस्यों में मीरगंज के राहुल कुमार और प्राण शामिल हैं। दोनों पहले भी बीके चोरी में जेल जा चुके है| नगर थानाधय्क्ष ने बताया कि कुछ रोज पहले टाउन थाना इलाके से एक बाइक चोरी गयी थी। पुलिस उसकी जांच में जुटी थी। इसी क्रम में दोनों पुलिस की रडार पर आ गये। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की, तो गिरोह का खुलासा हो गया। बाद में इन दोनों की निशानदेही पर पल्सर बाइक बरामद की गयी। बताया जा रहा है कि बरामद पल्सर बाइक पिछले दो-तीन दिनों से मीरगंज स्थित नगर निगम के एक अफसर के सरकारी आवास के सामने वाली गली में खड़ी थी।

आरा में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

आरा : शहर के सब्जी गोला रोड एवं मीरगंज में आज दोपहर अतिक्रमण के विरुद्ध नगर निगम ने सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर जमे अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारी अपने सामानों को लेकर भागते दिखे। देखते ही देखते अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें चौड़ी दिखने लगी।

swatva

नगर निगम की टीम आज दोपहर बाद जेसीबी मशीन के साथ सब्जी गोला रोड में पहुंची। उसके बाद सब्जी गोला रोड के दोनों ओर फुटपाथ पर जमे अतिक्रमणकारियों को हटाया। यह अभियान तकरीबन दो घंटे तक चलता रहा। इस दौरान दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण नही करने की हिदायत दी गई। वही मीरगंज में अस्थायी दुकानो को हटाया गया।

अफसरो का कहना है कि अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान लगातार 10 दिन तक चलता रहेगा। बता दें कि सब्जी गोला रोड एवं मीरगंज में अतिक्रमण एवं वाहनों की बेतरतीब ढंग से पार्किंग को लेकर आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। आलम यह है कि बड़हरा एवं सिन्हा से आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अभियान से कोई भी फ़ायदा नही है| अभियान खत्म होते ही पुनः अधिकारियों की मेल से अतिक्रमण हो जाता है| इस अभियान से सिर्फ गरीबों को ही नुकसान होता है|

युवक ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी

आरा : भोजपुर के बड़हरा थानान्तर्गत फरहदा गांव में मंगलवार की देर शाम एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया| घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गया है।

मृतक फरहदा गांव निवासी अशोक सिंह का पुत्र रविषेक सिंह है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। बडहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि रविशेक सिंह मंगलवार की शाम अपने घर पर ही था| एकाएक वो अपने कमरे में जाकर अपने गले में फांसी का फंदा लगा कर टंग गया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस मामले की छान बीन कर रही है|

ट्रक एवं बोलेरो की टक्कर में महिला की मौत

आरा : भोजपुर जिले के चांदी थानान्तर्गत बहियारा गांव के समीप मंगलवार की देर शाम ट्रक एवं बोलेरो में सीधी भिड़ंत में बोलेरो पर सवार एक महिला की मौत हो गई तथा दो बच्चों सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल तथा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक एवं घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और सभी एक बहुभोज में भाग लेने पटना जा रहे थे। सूचना पाकर चांदी थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

मृतका चांदी थाना के बहिया रानी वासी श्री भगवान चौधरी की पत्नी बताई जा रही है। घायलों में चांदी के बहियारा निवासी विद्यानंद चौधरी की पुत्री पूजा कुमारी समेत अन्य है। पुलिस ने शव का आरा सदर अस्पताल में पोस्टमोर्तेम करवाया| बताया जाता है कि चांदी थाना के बहियारा निवासी पूजा की बड़ी बहन की शादी पटना के दानापुर में हुई थी। उसी का आज बहुभोज था। बहियारा से सभी लोग बहुभोज समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही बोलेरो गांव से सड़क पर आई। तभी ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो पर सवार सभी लोग घायल हो गए। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन

आरा : भोजपुर जिला किसान कांग्रेस के तत्वधान में किसान बिल के विरोद्ध में आरा आंबेडकर चौक के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अडानी एवं अंबानी का पुतला दहन एवं आक्रोश सभा का आयोजन जिला संयोजक श्याम सुंदर पांडे उर्फ बिजली बाबा की अध्यक्षता में किया गया| इस अवसर पर आयोजित आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रमोद राय अधिवक्ता ने कहा कि किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने के बदले मोदी सरकार आंदोलन कर रहे किसानों पर वाटर कैनन एम आंसू गैस की बौछार कर किसानों को मानसिक शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।

किसानों की आर्थिक दशा बद से बदतर करना चाहती है कांग्रेस मोदी के किसान विरोधी रवैए का पर्दाफाश करती रहेगी भोजपुर जिला कांग्रेस के वरीय नेता नेशनल डायरी के संपादक पंडित कुंज बिहारी उपाध्याय मध्य प्रदेश प्रतिनिधि जितेंद्र शर्मा भोजपुर जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव प्रोफेसर राजेंद्र ओझा बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के सचिव शिव शंकर चौबे विजेंद्र यादव ने कहा कि किसान ऊपज़व्यापार एवं वाणिज्य संभल संवर्धन एवं सुविधा विधायक 2020 किसान सशक्तिकरण एवं संरक्षण मूल्य आश्वासन अनुबंध एवं कृषि सेवा विधेयक एवं आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक को किसानों के हित में पूर्णता निरस्त करें।

बिजली बिल संशोधन विधेयक 2020 को निरस्त करें किसानों का बैंक ऋण माफ करें मंच संचालन जिला कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुक्तेश्वर उपाध्याय ने किया धन्यवाद ज्ञापन भोजपुर जिला किसान कांग्रेस के महासचिव प्रोफेसर राजकुमार दास ने किया कार्यक्रम में जिला किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष मदन मोहन तिवारी बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व संगठन मंत्री सत्यनारायण प्रसाद सिन्हा गजेंद्र चौधरी राजू पाठक प्रोफ़ेसर हरे गोविंद ओझा प्रोफेसर अरुण सिंह रतन धामा लिया सत्य प्रकाश राय अफजल हुसैन चांद बिलाल अहमद मोहन दुबे शुभ नारायण दुबे लुटावन राम चौरसिया आदि उपस्थित थे|

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी की जयंती मनी

आज : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा सदभावना दिवस के रूपमें आरा में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद राय की अध्यक्षता में मनाया गया, समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद राय बिहार प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग के महासचिव सत्य प्रकाश राय ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग की देवी,करूणा का सागर आर्दश, त्याग ,समर्पण, संघर्ष, बलिदान, संवेदना की ममतामयी अतुलनीय प्रतिमूर्ति, साहस शालीनता की प्रतीक, दृढ़ इच्छाशक्ति का दूसरा नाम, भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा हेतू सदैव संकल्पित, साहस की पर्याय,किसानों मजदूरों समाज के वंचित शोषित तबकों की रहनूमा, पुरे कांग्रेसपरिवार की प्रेरणास्रोत है,हम सभी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए किसानों के संघर्ष को मजबूती प्रदान करने का संकल्प ले।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनियागांधी को जन्मदिन की अनंत एवं अशेष शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से दीघार्यु उतम स्वास्थ्य यशस्वी जीवन एवं लंबे समय तक सोनियाजी का मार्गदर्शन नेतृत्व देश को मिलनेकीकामना की, समारोह को भोजपुर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक राम, किसान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मुन्ना, प्रदेश किसान कांग्रेस सचिव शिवशंकर चौबे, विजेंद्र यादव, बिहार प्रदेश कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के महासचिव सत्य प्रकाश राय, प्रोफेसर राजेंद्र ओझा, प्रोफेसर अरूण सिह, जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष मदनमोहन तिवारी जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, जिला किसान कांग्रेस संयोजक शयामसुंदर पाण्डेय, रघुराज ओझा, अफजल हुसैन चाँद, रतन धमालिया, जितेन्द्र शर्मा, लुटावन राम चौरसिया, प्रोफेसर राज कुमार दास,अशोक,चौधरी,बेलाल अहमद आदि थे|

राजीव एन अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here