07 दिसंबर : सीवान की मुख्य खबरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, महिला समेत अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल

सीवान : मैरवा मुख्य पथ पर आज तड़के हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही एक महिला समेत चार अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि आज तड़के सुबह एक ट्रक और जीप में सीवान मैरवा मुख्य पथ के भंटा पोखर गावँ के समीप भिड़ंत हो गई ।जिसमे फुलवरिया के रहने वाले पंचदेव सिंह 55 की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं जीप में सवार एक महिला समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने मृत व्यक्ति का अंत्यपरीक्षण सीवान सदर अस्पताल में करा कर शव को उनके परिजनों को सौप दिया।वही घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

swatva

वरीय अधिवक्ता विनय किशोर सिंह अब नही रहे

सीवान : जिला अधिवक्ता संघ के जुझारू सदस्य अधिवक्ता विनय किशोर सिंह का निधन कल गोरखपुर में गया। उन्हें घुटने मे तकलिफ़ थी । गोरखपुर में उन्होंनेअपने घुटने का आपरेशन कराया था जो सफल रहा।वे चलने भी लगे थे।घुटने के सफल आपरेशन से बहुत उत्साहित थे, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था।औऱ अचानक ही उनकी मौत हो गई ।रविवार को प्रातः ही उनका पार्थिव शरीर अधिवक्ता संघ भवन परिसर में लाया गया जहाँ संघ अध्यक्ष ,सचिव समेत अनेक अधिवक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

आज प्रातः11.30 बजे संघ के सभागार में विनय किशोर सिंह का शोक सभा आयोजित की गई।सभा का संचालन संघ सचिव प्रेम कुमार सिंह ने किया।संघ अध्यक्ष पांडेय रामेस्वरी ने विनय बाबू के ब्यक्तित्व ओर कृतित्व पर प्रकाश डाला ।उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सिंह सन 1982 से ब्यवहार न्यायालय में विधि ब्यवसाय कर रहे थे।उन्होंने जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी के कई पदों को सुशोभित किया। स्वर्गीय बिनय बाबू के अभिन्न मित्र वरीय अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने उनकी मृतयु को ब्यक्तिगत क्षति बताया।उन्होंने आगे बताया कि विनय जी अपने पिछे पत्नी श्रीमती तारा देवी दो पुत्रियां जय श्री देवी और नेहा देवी ओर एक पुत्र प्रशांत कुमार को छोड़ गए है।

उनकी दिनों पुत्रियां विवाहित है और पुत्र ने कोलकाता विश्वविद्यालय से बी टेक कर लिया है।वरीय अधिवक्ता मोबिन बाबू ने कहा कि मृतु सत्य है लेकिन विनय भाई की असमय मौत ने हमे झकझोर दिया है।विनय बाबू के ब्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए मोबिन बाबू ने कहा कि विनय जी कभी मूल्यों से समझौता नही किया। वे अत्यंत ही निर्भीक ब्यक्ति थे,उनका आचरण आज के लोगों के लिये अनुकरणीय है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुभास्कर पांडेय, ब्रज महान रस्तोगी, राजेश कुमार सिंह, प्रमोद रंजन, श्रीनिवास सिंह, पूर्व सचिव राजीव रंजन राजू, अजय कुमार सिन्हा, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ विजय कुमार पांडेय, रजनीश कुमार, रामनरेश सिंह, अंजनी कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, बलराम प्रसाद, दिनेश कुमार सिंह, कल्पनाथ सिंह, महेश कुमार श्रीवास्तव, गणेश राम, प्रकाश चंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, संघ कर्मी जवाहर चौधरी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

विजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here