बाप ने ही मनोरंजन भारती की कराई हत्या, गिरफ्तार

0

छपरा : सारण मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोजा गांव निवासी मनोरंजन भारती की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके पिता रामेश्वर भारती को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा इस मामले में और 8 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं घटना की तहकीकात से पता चला है कि रामेश्वर भारती की तीन पत्नियां हैं। मनोरंजन भारती पहली पत्नी का पुत्र है। वहीं मनोरंजन भारती की पत्नी ने अपने ससुर पर मनोरंजन की हत्या करने का आरोप लगाया। जबकि मनोरंजन की मां ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर रामेश्वर भारती पर हत्या करने का आरोप लगाया। वही सारी जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक ने रामेश्वर भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने भी तहकीकात के बाद यही मामला पाया कि मनोरंजन की हत्या उनके पिता रामेश्वर के द्वारा की गई है और बचने को लेकर रामेश्वर प्रेम प्रसंग का बात कह रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here