नागेंद्र, शिवनारायण के साथ अब रत्नाकर देंगे बिहार भाजपा के संगठन को धार

0

पटना: काशी-गोरखपुर क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर को बिहार भाजपा का सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। अनगिनत गलतियों के बावजूद संगठन की शक्ति के कारण भाजपा बिहार चुनाव में जिस तरह शानदार सफलता हासिल की, इस सफलता से उत्साहित भाजपा उत्तरप्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी दो सह संगठन महामंत्री नियुक्त की है।

नवनियुक्त सह संगठन महामंत्री रत्नाकर मुजफ्फरपुर में रहकर संगठन को मजबूत करेंगे और संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को फीडबैक देंगे। काशी-गोरखपुर क्षेत्र के संगठन महामंत्री रहते रत्नाकर को बिहार चुनाव में शाहाबाद क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी।

swatva

रत्नाकर की जगह भवानी सिंह को काशी-गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। भवानी सिंह को बिहार चुनाव में मिथिला क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी। जिम्मेदारी का बखूबी से निर्वहन करते हुए भवानी सिंह ने राजद की गढ़ में एनडीए को जबरदस्त सफलता दिलवाई थी।

बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी व सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो की तबीयत व उम्र का ख्याल रखते हुए भाजपा आलाकमान ने एक युवा व ऊर्जावान कार्यकर्ता को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। रत्नाकर अब तिरहुत, सीमांचल व मिथिला का कार्य देखेंगे।

इसके अलावा रविन्द्र राजू को हरियाणा का संगठन महामंत्री, भवानी सिंह को उत्तरप्रदेश के सह संगठन महामंत्री, अभय कुमार गिरी को मणिपुर व नागालैंड का संगठन महामंत्री तथा प्रद्दुम्न को केंद्रीय कार्यालय का संगठक बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here