भाजपा अजा/जनजाति प्रांतीय सम्मलेन में गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां

0

पटना : भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि परिवर्तन की लहर लाने और गरीबी तथा झूठ के बीच लड़ाई की निरंतरता को आगे ले जाने का काम अनुसूचित जाति—जनजाति के कार्यकर्ताओं को ही करना पड़ेगा। वे पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में भाजपा द्वारा आयोजित अनुसूचित जाति—जनजाति प्रांतीय सम्मलेन में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि भाजपा का कार्यकर्ता बनने के लिए पांच निष्ठाओं का पालन करना पड़ेगा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इन पांच निष्ठाओं की नींव रखी थी। दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहब अम्बेडकर ने जीने की राह बताई। केंद्र में हमलोगों की सरकार बनने के बाद गरीबी उन्मूलन का काम शुरू किया गया है।

मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि मात्र साढ़े चार साल के कार्यकाल में जनधन खाता योजना के तहत 26 करोड़ से ज्यादा खाता खोला गया है जबकि कांग्रेस ने अपने लंबे शासन काल मे भी लोगों को बैंकिंग सिस्टम से दूर रखा और 52 प्रतिशत ही खाता खोल सकी। लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार ने बहुत सारे जटिल कानूनों को आसान बनाया है और इसका लाभ लोगों को मिल भी रहा है। आज गरीबों का पैसा सीधे उनके अकाउंट में चला जाता है। आज चाहे मनरेगा हो या स्कालरशिप योजना हो या ऐसी तमाम योजनाएं हैं, सारे पैसे उनके खाते में ट्रांसफर हो जाते हैं। आज 10 करोड़ लोग टैक्स दे रहे हैं जबकि कांग्रेस के शासनकाल में मात्र 4 करोड़ लोग ही टैक्स पे करते थे। मोदी राज में व्यापार करना आसान हो गया है। व्यापार करने की सुगमता के मामले में भारत 135वें पायदान पर था लेकिन भारत ने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए 77वें स्थान पर जगह बनायी है। भूपेंद्र यादव ने उज्ज्वला योजना और मुद्रा योजना की भी चर्चा की। आयुष्मान योजना की चर्चा करते उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीबों को बहुत लाभ मिलेगा। शौचालय पर उन्होंने कहा कि आज करोड़ो घरों में शौचालय का निर्माण किया गया है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस और उसका साथ देनेवाली सभी पार्टियों ने अम्बेडकर को छला है। उन्होंने कहा कि मैं दूसरे सभी दलों को चुनौती देता हूंं को वो सिद्ध करें कि भाजपा ने अनुसूचित जाति—जनजाति के लोगों के साथ गलत किया है। भारत की संस्कृति शुरू से समतामूलक रही है। भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाकर यह संदेश दे दिया था। छत्राणी मीराबाई के गुरु रविदास जी एससी—एसटी ही थे। भगवान श्री कृष्ण ने अपने आंसुओं से सुदामा जी के पैर धो दिए थे।
इस अवसर पर नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय,रामकृपाल यादव समेत कई भाजपा विधयाक और वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति—जनजाति कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।
मानस दुबे

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here