भाई के साथ कुख्यात पुनपुन सिंह गिरफ्तार

0

छपरा : सारण जिले के जनता बाजार क्षेत्र से कुख्यात अपराधी पुनपुन सिंह तथा उसके भाई और शराब माफिया राजन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुनपुन सिंह करीब 2 महीने पहले छपरा मंडल कारा से जमानत पर रिहा होकर आया था। इसके बाद आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया। सड़क निर्माण कंपनी के मालिक से रंगदारी नहीं मिलने पर उसने कार्य में बाधा पहुंचाया तथा जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस ने इस मामले में उसे तथा उसके भाई राजन सिंह को एक शराब माफिया के तौर पर गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि दोनों भाइयों के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here