एक्शन मोड में सहनी, मछलियों का बीमा से लेकर नई बहाली तक का निर्देश

0

पटना: नवगठित सरकार में नीतीश कुमार द्वारा आवंटित विभाग का पदभार बारी-बारी से सभी मंत्री ग्रहण कर रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री मुकेश सहनी ने मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव को मुख्य रूप से 9 बिंदुओ पर कार्य करने का निर्देश दिया है।

1. राज्य द्वारा वर्ष 2019-20 हेतु मछुआरों के लिए स्वीकृत मछुआ आवास को तीन माह के अन्दर पूर्ण कराना।

swatva

2. सभी सरकारी तालाबों/जलकरों को अतिक्रमण मुक्त मिशन-मोड में कराना।

3. राज्य के सभी तालाबों/जलकरों/मछलियों का बीमा कराना।

4. राज्य में अवस्थित रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संसाधन विभाग एवं अन्य सभी विभागों में अवस्थित जलकरों/तालाबों का स्थानान्तरण मत्स्य विभाग में कराना।

5. राज्य स्तर पर मत्स्य/पशुपालन/डेयरी के कोषांग का गठन कराना।

6. जिला स्तर पर जन शिकायत कोषांग का गठन कराना एवं शिकायत अथवा परिवाद को जिला मत्स्य कार्यालय/जिला पशु पालन कार्यालय/जिला गव्य विकास कार्यालय में जमा करने के उपरान्त उसकी एक प्रति राज्य स्तरीय जन शिकायत कोषांग में उपलब्ध कराना परिवाद पत्रा Offline/Online दोनों स्तरों पर जमा कराना।

7. मछुआरों का सुरक्षा बीमा योजना के तहत पाँच लाख तक का निःशुल्क बीमा का कार्य अगले छः माह के अन्दर अभियान चलाकर पूर्ण कराना।

8. विभागों में सभी तरह के रिक्त पदों पर नई बहाली की प्रक्रिया जल्द पूर्ण कराना।

9. मत्स्यपालाकों एवं पशुपालकों हेतु ऋण की व्यवस्था को सुदृढ़ कराना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here