आरा जेल के 11 कैदी कर रहे हैं छठ का व्रत

0

आरा : नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ आरंभ हो गया है। संतान की सुख समृद्धि एवं दीर्घायु के लिए मनाये जानेबाले छठ पर्व इस बार भोजपुर जिले के आरा मंडल कारा में कैद, कैदी भी छठ पर्व कर रहे हैं | कैदियों के व्रत करने से जेल का माहौल भी पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

मंडल कारा में छठी मइया के गीत गूंज रहे हैं। जेल में 11 बंदी उल्लास के साथ लोक आस्था के महापर्व का अनुष्ठान कर रहे हैं। इनमें 10 महिला और एक पुरुष बंदी हैं। सूर्य उपासना के इस पर्व को प्रकृति प्रेम और प्रकृति पूजा का सबसे बड़ा उदाहरण भी माना जाता है। बुधवार को नहाय खाय के बाद आज खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगे बंदी।

swatva

इसे लेकर जेल प्रशासन ने भी व्रती बंदियों के लिये व्यवस्था की है। जेल प्रशासन ने व्रती बंदियों के लिये पूजा सामग्री और कपड़े उपलब्ध कराये हैं और यह भी ध्यान रख रहे हैं कि व्रतियों को किसी तरह की परेशानी ना हो तथा पर्व पूरी तरह पवित्र वातावरण में ही हो|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here