केंद्रीय नेताओं से चौबे के मिलने का मतलब तलाश रहे राजनीतिक पंडित

बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा की रणनीति भी बदली हुई होगी।

0

पटना: बिहार चुनाव संपन्न होने के बाद 3 दिनों बाद भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता दिल्ली पहुँच गए हैं। बिहार के वरिष्ठ नेताओं के दिल्ली पहुँचने के पूर्व ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलना सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नई सरकार के गठन को लेकर केंद्रीय नेतृत्व अपनी योजना को लेकर निश्चित मुकाम पर पहुंचने वाला है। बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा की रणनीति भी बदली हुई होगी। उन्होंने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मिलकर बिहार के साथ-साथ देशभर में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड सफलता को लेकर बधाई दी एवं उनका आभार व्यक्त किया।

swatva

इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व एवं उनके संगठन कौशल का लाभ बिहार में पार्टी एवं एनडीए को मिला जिससे एनडीए की जीत सुनिश्चित हो सकी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी ने कोरोना जैसी आपदा में जनता को राहत और मदद पहुँचाने में व्यापक स्तर पर काम किया था। इसका व्यापक लाभ मिला। चुनाव में लगातार उनका मार्गदर्शन हम सभी को मिलता रहा। प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता देश के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं।

बता दें कि बिहार चुनाव में इस बार एनडीए को 125 सीटें मिली है। इसमें सबसे ज्यादा भाजपा को 74, जदयू को 43, हम को 4 तथा वीआईपी को 4 सीटें मिली है। इसके आलावा निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने एनडीए को समर्थन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here