पूर्वी चंपारण के नौ सीटों पर एनडीए तो तीन सीट पर राजद ने किया कब्जा

0

चंपारण :  पूर्वी चंपारण में हुए बिहार विधानसभा 2020 के चुनाव में एऩडीए ने अप्रत्याशित सफलता पाई है। वही राजद ने अपने चार में तीन सीट के नुकसान के साथ दो सीट एनडीए से झटक कर तीन पर कब्जा कर लिया है। इस बार के हुए चुनाव में जिले के बारह विस में जानिए किसने किसे मात दी। मिले आंकड़े के अनुसार ढाका विधानसभा में भाजपा प्रत्यासी पवन जायसवाल 99792 मत लेकर विजयी हुए हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजद के फैसल रहमान को 89678 मत मिले।

रक्सौल विधानसभा में भाजपा प्रत्यासी प्रमोद कुमार सिन्हा 80774 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रामबाबु यादव को 43720 मत मिले। नरकटिया विधानसभा में राजद के प्रत्यासी डा.शमीम अहमद ने 84970 प्राप्त कर इस बार भी सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। वहीं प्रतिद्वंदी जद यू प्रत्यासी श्याम बिहारी प्रसाद को 57593 मत से संतोष करना पड़ा। मोतिहारी विधानसभा के भाजप प्रत्यासी प्रमोद कुमार ने 92348 मत प्राप्त कर चौथी बार अपना कब्जा बरकरार रखा है। उनके प्रतिद्वंदी राजद के ओमप्रकाश चौधरी को 77361 मत ही मिले

swatva

हरसिद्धि विधानसभा सु. से भाजपा प्रत्यासी कृष्णनंदन पासवान ने 84431 मत पाकर यह सीट राजद से पुन: वापस ले ली। उनके प्रतिद्वंदी राजद के कुमार नागेन्द्र बिहारी को 68360 ही मत मिले हैं। गोविंदगंज विधानसभा में भाजपा के प्रत्यासी सुनीलमणि तिवारी ने 65544 मत लेकर विजयी हुए और लोजपा की यह सीट झटक कर सबको चौंका दिया। वहीं उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के ब्रजेश पांडेय को 37620 मत पाकर संतोष करना पड़ा। मधुबन विधानसभा में भाजपा के
राणा रंधीर सिंह ने 66129 मत लेकर पुन: जीत दर्ज की है। उनके प्रतिद्वंदी राजद के मदन प्रसाद को 59932 मत मिले हैं। पिपरा विधानसभा में भाजपा के श्यामबाबू प्र.यादव ने 58624 मत प्राप्त कर सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। उनके प्रतिद्वंदी सीपीआई माले के राजमंगल प्रसाद को 50694 मत मिले हैं।

केसरिया विधानसभा में जद यू की शालिनी मिश्रा ने 26994 मत लेकर जीत दर्ज की है। उनके प्रचिद्वंदी राजद के
संतोष कुशवाहा को 24739 मत मिले। कल्याणपुर विधानसभा में राजद के प्रत्यासी सह पूर्व विधायक स्व. यमुना यादव के पुत्र मनोज यादव ने 72236 मत पाकर यह सीट भाजपा से झटक लिए हैं। उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के सचिन्द्र प्र.सिंह को 71384 मत पाकर काफी कम वोट के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा है। चिरैया विधानसभा में भाजपा के लालबाबू प्र.गुप्ता ने 62794 मत लेकर पुन: चनाव जीत गए हैं। उनके प्रतिद्वंदी राजद के अच्छे लाल प्रसाद को 45578 मत मिले। सुगौली विधानसभा में राजद के ई.शशिभूषण सिंह ने 64757 मत पाकर यह सीट एनडीए से छीन कर विजयी हुए हैं। उनके प्रतिद्वंदी वीआईपी के रामचंद्र सहनी को 61712 मत मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here