केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने आरोहिणी साइन एंड ग्राफिक्स का किया उद्घाटन

0

पटना : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सोमवार को मछुआटोली स्थित आरोहिणी साइन एंड ग्राफिक्स के आउटलेट का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल जमाने में हर चीज फैशनेबल हो गया है। हर वस्तु को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने का प्रचलन है। ऐसे में आरोहिणी साइन एंड ग्राफिक्स बिहार व झारखंड के लोगों को दिल्ली की तर्ज पर प्रिंटिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगा। बिहार का निवासी होने के नाते मेरे लिए भी यह प्रसन्नता की बात है।

swatva

आरोहिणी साइन एंड ग्राफिक्स के आशुतोष ओझा ने बताया कि इस आडटलेट में लेटेस्ट स्मृतिचिह्न से लेकिर कलम, घड़ी, कॉफी मग, थर्मस, ग्लास, बेडशीट, कैलेंडर, चाबी रिंग, डायरी, टीशर्ट आदि पर कस्टमाइज प्रिंट का काम किया जाएगा। यह प्रिंट का काम अत्यानुधिक मशीन द्वारा डिजिटल तरीके से किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here