गंगा में पलटी 150 लोगों से भरी नाव, 70 से अधिक लापता

0

फोटो क्रेडिट -ANI

भागलपुर : बिहार के भागलपुर स्थित नवगछिया में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। भागलपुर नवगछिया के तिनटनगा में गंगा में नाव पलट गई। जिससे बड़ी संख्या में लोग गंगा में डूब गए। मिली जानकारी के अनुसार पर नाव पर 150 लोग सवार थे। एसडीआरफ की टीम रवाना हो गई है। अभी तक पांच लाश मिल चुकी है, जबकि 15 लोगों की हालत नाजुक है।

swatva

गुरुवार सुबह तिनटंगा से कई लोग दियारा के लिए नाव से निकले थे। नाव में महिलाएं भी शामिल थीं। नाव महतो बहियार घाट से रवाना हुई तब हालात सामान्य थे। जैसे ही नाव दर्शनियां धार में गई वहां के तेज बहाव में भंवर में फंस जाने के कारण नाव पलट गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचकर कुछ लोगों की जान बचाई। जिनमें से 15 की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। वहीं नाव पलटने से गांव में अफरातफरी का माहौल है। इस हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज स्थानीय पीएससी में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक 70 से अधिक लोग अभी लापता है। गोताखोरों की कई टीम लोगों का पता लगाने में जुट गई है।

हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के डूबने से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें त्रिशूल यादव की पत्नी सुलेमा देवी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती होने वालों में चांदनी देवी, खैरा देवी, रानी देवी, शर्मिला देवी, प्रमीला देवी, प्रेमलता देवी, मनीषा कुमारी , इंदिरा देवी आदि शामिल हैं। उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here