3 नवंबर पंचांग : बनी हुई है ग्रहों की खराब स्थिति, निदान बस ‘रामभक्त हनुमान’

0

पटना : आज कार्तिक मास का पहला मंगलवार है। यूं तो यह मास भगवान विष्णु का मास माना जाता है लेकिन प्रत्येक दिन के अपने खास देवता भी होते हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी की भक्ति का दिन होता है। हनुमान जी ग्रह—नक्षत्रों को कंट्रोल रखने में बड़ी मदद करते हैं। कार्तिक मास के शुरुआत में आजकल ग्रहों की स्थिति खराब चल रही है। शुक्र कन्‍या राशि में हैं। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं और मंगल मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। इस प्रकार ग्रहों की स्थिति थोड़ी खराब बनी हुई है। चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग चल रहा है। शुक्र और सूर्य नीच के हैं। बुध और मंगल वक्री हैं। ये खराब स्थितियां हैं। ऐसे में माना जाता है कि बजरंगबली की पूजा करने से सारे ग्रह—नक्षत्र संबंधी कष्ट दूर होते हैं और भय से मुक्ति मिलती है। आइए पंचांग से जानतें हैं आज 3 नवंबर का शुभ और अशुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग

तिथि: तृतीया – 27:27:02 तक
नक्षत्र: रोहिणी – 26:30:25 तक
करण: वणिज – 14:23:51 तक, विष्टि – 27:27:02 तक
पक्ष: कृष्ण
योग: परिघ – पूर्ण रात्रि तक
वार: मंगलवार
सूर्योदय: 06:34:53
सूर्यास्त: 17:34:09
चन्द्रोदय: 19:27:59
चन्द्रास्त: 08:43:59
चन्द्र राशि: वृषभ

swatva

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत: 1942 शार्वरी
विक्रम सम्वत: 2077
काली सम्वत: 5122
दिन काल: 10:59:16
मास अमांत: आश्विन
मास पूर्णिमांत: कार्तिक
शुभ समय: 11:42:32 से 12:26:30 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त: 08:46:44 से 09:30:41 तक
कुलिक: 13:10:27 से 13:54:24 तक
कंटक: 07:18:50 से 08:02:47 तक
राहु काल: 14:49:20 से 16:11:45 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 08:46:44 से 09:30:41 तक
यमघण्ट: 10:14:38 से 10:58:35 तक
यमगण्ड: 09:19:42 से 10:42:06 तक
गुलिक काल: 12:04:31 से 13:26:56 तक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here