1 नवंबर से कार्तिक माह में छुट्टियां ही छुट्टियां, दिवाली-छठ सहित देखें त्योहारों की लिस्ट

0

पटना : कल एक नवंबर से कार्तिक के पावन महीने की शुरुआत हो जाएगी। इस माह में दिवाली, छठ समेत कई प्रमुख त्यौहार पड़ रहे हैं। यह महीना जहां धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है वहीं छुटियों की भी इस माह में भरमार है। नवंबर माह का पहला व्रत करवा चौथ का है और इस माह का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली और छठ पूजा है। करवा चौथ 4 नवंबर को, जबकि दीपावली और छठ 14—15 नवंबर तथा 20 नवंबर को पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं नवंबर माह में पड़ने वाले त्योहारों के बारे में

नवंबर माह में पड़ रहे त्योहार

4 नवंबर : बुधवार संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ
8 नवबंर : रविवार अहोई अष्टमी
12 नवबंर : गुरुवार गोवत्स द्वादशी
11 नवंबर : बुधवार रमा एकादशी
13 नवंबर : शुक्रवार मासिक शिवरात्रि, धनतेरस, प्रदोष
14 नवंबर : शनिवार दिवाली, नरक चतुर्दशी
15 नवंबर : रविवार गोवर्धन पूजा, कार्तिक अमावस्या
16 नवंबर : सोमवार भाई दूज, वृश्चिक संक्रांति
20 नवंबर : शुक्रवार छठ पूजा

swatva

धनतेरस 2020 तिथि और मुहूर्त

धनतेरस तिथि- शुक्रवार, 13 नवंबर 2020
धनतेरस पूजन मुहूर्त- शाम 05:25 बजे से शाम 05:59 बजे तक।

दिवाली -छठ पूजन मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5 बजकर 28 मिनट से शाम 7 बजकर 24 मिनट तक
प्रदोष काल मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5 बजकर 28 मिनट से रात 8 बजकर 07 मिनट तक
गोवर्धन पूजा : रविवार, 15 नवंबर दोपहर बाद 15:17 बजे से सायं 17:24 बजे तक
भाई दूज : सोमवार, 16 नवंबर 13:10 से 15:17 बजे तक
छठ पूजा : 20 नवंबर 2020

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here