फ्रांस में चर्च पर आतंकी हमला, महिला का सिर कलम किया, दो अन्य की भी हत्या

0

नयी दिल्ली : फ्रांस के नीस शहर में आज गुरुवार को एक चर्च पर आतंकी हमला हुआ। हमलावर ने चर्च के भीतर घुसकर एक महिला का जहां सिर उसके धड़ से अलग कर दिया, वहीं उसने चर्च के बाहर भी 2 अन्य लोगों की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाने लगा। फ्रांस में 15 दिन के भीतर यह आतंकी हमले की दूसरी घटना है। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार हमलावर को फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है क्योंकि गिरफ्तारी के दौरान वह घायल हो गया था। फ्रांस की एंटी-टेररिज्म एजेंसी का कहना है कि हमलावर अकेले ही काम कर रहा था। उसने नोट्रेडेम चर्च के पास कुछ लोगों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। यह हिस्सा शहर के बीच में है। घटना के बाद फ्रांस सरकार ने इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाई। संसद में इस घटना के विरोध में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here