मुंगेर फ़ायरिंग को लेकर SP लिपि सिंह के खिलाफ आक्रोश, लोगों ने गाड़ियां फूंकी

0

मुंगेर: विजयादशमी की रात मुंगेर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस द्वारा निहत्थे श्रद्धालुओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने निहत्थे श्रद्धालुओं पर गोली दागी। जिसमें आधिकारिक रूप से एक  की मौके पर मौत हो गई तथा कई लोग घायल हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वैसे स्थानीय तथा नेताओं का कहना है कि इस गोलीबारी में 4 से अधिक लोगों की मौतें हुई है।

अब इस घटना को लेकर मुंगेर में लोगों को गुस्सा भड़क गया है। निर्दोष व्यक्ति की मौत के बाद लोग मुंगेर एसपी लिपि सिंह के खिलाफ जमकर बवाल काट रहे हैं। स्थानीय नाराज लोगों के द्वारा कोतवाली थाने का घेराव कर हंगामा कर रहे हैं। इस दौरान नाराज लोगों ने थाने के साथ कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। साथ ही लोग लिपि सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुंगेर से हटाने की मांग कर रहे हैं। नाराज लोगों द्वारा एसपी और SDO कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ किया गया है। तथा एसपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

swatva

बता दें कि इस घटना के बाद भाजपा व जदयू सरकार के साथ-साथ बिहार पुलिस संदेह के घेरे में है। संदेह इस बात को लेकर है कि लिपि सिंह के खिलाफ अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। साथ ही अभी तक घटना स्थल पर कोई वरीय अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। जब मुंगेर पुलिस से घायल पुलिसकर्मियों की सूची मांगी गई तो उसमें भी काफी समय लग गया। वहीं, घटना के इतने दिनों बाद बिहार के गृह सचिव आज इस घटना को लेकर बैठक कर रहे हैं।

वहीं, दूसरी तरफ बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि पूरे मामले की कार्रवाई चुनाव आयोग करे। जबकि, चुनाव आयोग चुनाव से सम्बंधित घटना पर कार्रवाई करती है। इस तरह की घटना पर कार्रवाई राज्य सरकार की अनुशंसा पर चुनाव आयोग करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here