चिराग का नीतीश पर निशाना, कहा- 10 नवंबर को होगा महिषासुरी व्यवस्था का वध

0

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को लेकर चिराग पासवान काफी आक्रमक रवैया अपनाए हुए हैं। हर दिन वे नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। इस क्रम आज चिराग ने एक बार फिर मुंगेर गोलीकांड को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

चिराग ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा कि मुंगेर में माँ दुर्गा के भक्तों के साथ जो हुआ उसे शर्मनाक घटना कहना कम होगा। महिषासुर सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने कार्यवाही की। गोली बिना आदेश तो नहीं चल सकती। इस महिषासुरी व्यवस्था का वध माँ दुर्गा के भक्त 10 तारीख़ को करेंगे।

swatva

चिराग ने बताया कि पहले चरण के वोटिंग के बाद लोजपा प्रत्याशियों ने जो फीडबैक दिया है, उसके अनुसार 10 नवंबर के बाद भाजपा-लोजपा की सरकार बनना तय है।

इसके अलावा चिराग ने नीतीश को पंजाब के मुद्दे पर लपेटते हुए कहा कि दशहरा के पावन अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा प्रायोजित घटना की लोजपा निंदा करती है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन किया गया था। यह पंजाब की संस्कृति नहीं है और न ही पंजाब के लोगों ने यह किया है। यकीनन इस घृणित कार्य के पीछे पंजाब सरकार का हाथ है।

बिहार की धरती पर राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री जी के सम्बंध मे पंजाब में हुई निंदनीय घटना का उल्लेख किया और बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ख़ामोश हैं। प्रधानमंत्री के साथ स्टेज शेयर करने को बेताब रहते हैं मगर राहुल गांधी के इस घृणित बयान पर अपना मुँह नहीं खोलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here