25 अक्टूबर : महानवमी और दशहरा दोनों हैं आज, जानें हवन और विजयादशमी का शुभ मुहूर्त

0

पटना : शारदीय नवरात्रि का आज 25 अक्टूबर रविवार को अंतिम दिन है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री यश, बल के साथ धन देती हैं। मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की अराधना के दिन बैंगनी या जामुनी वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। रविवार के दिन ही व्रती हवन पूजन के साथ व्रत का पारण करेंगे। 25 अक्टूबर की सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक ही नवमी तिथि और फिर दशमी तिथि होने के कारण आज ही शाम को दशहरा मनाया जाएगा।

नवमी तिथि कब तक, विजयादशमी का मुहूर्त

25 अक्टूबर सुबह 07:41 तक नवमी की तिथि है। इसलिए महानवमी का हवन भी 25 अक्टूबर को होगा। नवमी के दिन सुबह हवन के लिए एक घंटा 13 मिनट का समय है। इसे सुबह 6:28 से 7:41 तक किया जा सकता है। आइए जानते हैं आज का क्या है पंचांग और शुभ मुहूर्त।

swatva

आज का पंचांग

तिथि: नवमी – 07:41 तक
नक्षत्र: धनिष्ठा – 28:23:32 तक
करण: कौलव – 07:44:04 तक, तैतिल – 20:19:10 तक
पक्ष: शुक्ल
योग: गण्ड – 24:27:21 तक
वार: रविवार

आज सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय: 06:28:32
सूर्यास्त: 17:41:23
चन्द्रोदय: 14:35:59
चन्द्रास्त: 25:37:59
चन्द्र राशि: मकर – 15:27:02 तक

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत: 1942 शार्वरी
विक्रम सम्वत: 2077
काली सम्वत: 5122
दिन काल: 11:12:49
मास अमांत: आश्विन
मास पूर्णिमांत: आश्विन
शुभ मुहूर्त: 11:42:32 से 12:27:23 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त: 16:11:40 से 16:56:31 तक
कुलिक: 16:11:40 से 16:56:31 तक
कंटक: 10:12:49 से 10:57:41 तक
राहु काल: 16:17:16 से 17:41:23 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 11:42:32 से 12:27:23 तक
यमघण्ट: 13:12:15 से 13:57:06 तक
यमगण्ड: 12:04:58 से 13:29:04 तक
गुलिक काल: 14:53:10 से 16:17:16 तक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here