हाथरस कांड की जांच कर रहे DIG की पत्नी ने लगाई फांसी

0

लखनऊ : पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज शनिवार को बहुचर्चित हाथरस कांड की जांच कर रहे डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जैसे ही यह सूचना सार्वजनिक हुई, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड पत्र नहीं मिला है। लेकिन प्रथम द्रष्टतया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर एंगल को टटोला जा रहा है। फिलहाल एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित डीआईजी चंद्र प्रकाश के आवास पर उनकी 36 वर्षीया पत्नी पुष्पा प्रकाश ने फांसी लगा ली। घटना आज दिन के 11 बजे के आसपास की है। आननफानन घर में मौजूद कुछ लोगों की मदद से उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। डीआईजी चंद्र प्रकाश इस समय हाथरस में युवती के कथित सामूहिक दुष्कर्म और मौत के बहुचर्चित मामले की जांच कर रहे हैं। वे इसके लिए गठित एसआईटी के सदस्य हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here