ब्रह्मपुर में 15 प्रत्याशियों में से 10 आपराधिक छवि के

0

बक्सर: ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र में कुल पन्द्रह उम्मीदवार चुनावी रणक्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 10 उम्मीदवारों पर जिले अथवा विभिन्न जिले के पुलिस स्टेशनों में आपराधिक धाराओं के मामले दर्ज है, विधान सभा क्षेत्र में पांच ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जिस पर एक भी केस दर्ज नहीं है। इन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के समय पीठासीन पदाधिकारी को दिए अपने शपथ पत्र में कहा है।

चुनाव आयोग के वेबसाइट से ली गयी जानकारी पर आधारित आंकड़े यही बता रहा है। हालांकि यह आपराधिक आंकड़े उम्मीदवार की छवि को दर्शाने के लिए काफी है। उम्मीदवारों की आपराधिक आंकड़े प्रत्यक्ष है है, इन आंकड़ों के पीछे भी एक गणित छिपा है, जो वोटरों को नजर नहीं आता। विधान सभा चुनाव लड़ रहे 15 उम्मीदवारों में से पांच ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनपर एक भी एफआईआर दर्ज नहीं है। ये सभी प्रत्याशी निर्दलीय चुनावी मैदान में बाजी मारने के लिए कुलाचे भर रहे हैं।

swatva

आपराधिक छवि के उम्मीदवारों में से राजद, एलजेपी, जाप, वीआईपी, (एनडीए गठबंधन) जैसी पार्टियों के टिकट अथवा समर्थन से चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, इन उम्मीदवारों की लोक लुभावन बात और वादे की शोर में क्षेत्र की विकास का मुद्दा गौण हो गया है।

आपराधिक छवि के उम्मीदवारों की सूची:-

1- जयराज चौधरी, डुमराव थाना कांड संख्या, 87/ 2012
2- संजय कुमार तिवारी, नैनीजोर थाना कांड संख्या 482/ 2017
3- परमानंद यादव ब्रहमपुर थाना कांड संख्या 419/ 2020,
4- निलेश कुमार सिंह ब्रहमपुर थाना कांड संख्या 258/ 2015
5- नीरज कुमार पाठक सिमरी थाना कांड संख्या 83/ 2016
6- हुलास पाण्डेय सासाराम थाना कांड संख्या 524/ 2003, वही काराकाट थाना कांड संख्या 9/ 1999
7- रमेश कुमार सिमरी थाना कांड संख्या 167/ 2009, वही सिमरी थाना कांड संख्या 169/ 2009
8- कमलाकांत सिंह बगेनगोला थाना कांड संख्या 62/ 2018
9- राकेश कुमार तिवारी पिरपेती (भागलपुर) थाना कांड संख्या 21/ 2015
10- शम्भुनाथ यादव सिमरी थाना कांड संख्या 205/ 2020, 383/ 2017, सचिवालय थाना पटना कांड संख्या 64/ 2020, और सिमरी थाना कांड संख्या 277/ 2017, मामले दर्ज है।

शेषनाथ पाण्डेय (बक्सर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here