छपरा : छपरा मंडल कारा में विचाराधीन 13 महिला कैदियों तथा 15 पुरुष कैदियों ने लोकआस्था के पर्व छठ पूजा पर सूर्य देव को अर्घ दिया। इसकी सूचना जेल अधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा ने दी । उन्होंने यह भी बताया कि छठ व्रतियों के लिए अलग—लग वार्ड में व्यवस्था किया गया था। उन लोगों के बीच पूजा सामग्री तथा फल कपड़ा भी बांटे गए। वहीं इस दौरान जेल में बंद अन्य कैदियों ने भी छठ व्रतियों का भरपूर सहयोग किया।