13 अक्टूबर : बक्सर की मुख्य खबरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

गैंग रेप मामले में एक गिरफ्तार,चार अज्ञात सहित दो नामजद

•पूरे दिन रही गहमा-गहमी

बक्सर : बैंक जा रही दलित महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस और मीडिया के लोग पूरे दिन चौगाई अस्पताल का चक्कर लगाते रहे। जहां पीडि़ता का उपचार चल रहा था। इस घटना में फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।सूचना के अनुसार दो लोगों को नामजद किया गया है। अन्य चार-पांच अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अपना तर्क दे रही है। लेकिन, पीडि़ता और उसके परिवार का जो बयान आ रहा है।

swatva

उसको आधार मानकार फिलहाल जांच की जा रही है।हालांकि मीना राम को गिरफ्तार किया गया है। सूचना के अनुसार सोमवार शाम घटना की जांच के लिए पुलिस कप्तान नीरज कुमार भी वहां पहुंचे थे। पहले से डुमरांव डीएसपी और मुरार थाने की पुलिस वहां जमी हुई है।

मेडिकल जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि, बेटे की पानी में डूबने से हुई मौत

मुरार थाना क्षेत्र के ओझाबरांव गांव में बीते दिनों महिला से हुए दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। मंडिकल जांच में यह बात सामने आ गयी है। उससे शारीरिक संबंध बनाया गया है। लेकिन, यह गैंग रेप है। ऐसी प्रमाण नहीं मिले हैं। पिछले दो दिनों से हो रही जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिससे इस घटना में नया मोड़ आ गया है। सूत्रों की माने तो डॉक्टरों की टीम ने जो बातें कहीं है। वह चौकाने वाली हैं। उसके पांच वर्षीय बेटे की हत्या हुई है। यह तो स्पष्ट नहीं हुआ। लेकिन, उसकी मौत डूबने से हुई है।

यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गयी है। इधर, एसपी नीरज कुमार सिंह पूरे दिन मुरार थाने में डटकर मामले की निगरानी कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी कोई और है। जिसे पकडऩे के लिए अब पुलिस आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। एसपी ने बताया कि जल्द ही वह आरोपी पकड़ा जाएगा। क्योंकि उसकी पहचान हो गई है। फिलहाल जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस पीडि़ता के बयान को आधार मानकर जांच कर रही है। लेकिन, कई तथ्य सामने आए हैं। इस लिए अब पीडि़ता से दुबारा पूछताछ आवश्यक हो गई है।

शौच करने गयी महिला को ट्रक ने रौंदा, अस्पताल में मौत

बक्सर : सुबह घर से शौच के लिए बाहर गई महिला की मौत हो गई है। वह बालू लदे ट्रक की चपेट में आई। उसे उपचार के लिए डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दुघर्टना सोमवार अहले सुबह काजीपुर-दुबौली मार्ग पर हुई। सूत्रों की मानें तो मानती देवी, काजीपुर निवासी ललन यादव की पत्नी है।ग्रामीणों के अनुसार गंगा नदी से सफेद बालू लेकर दुबौली की तरफ से एक ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था। जिसने महिला को रौंद दिया। जिसके बाद एक कुत्ते को भी उसने जद में लिया है। कुछ दूर आगे जाने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर ट्रक पलट गया है। चालक व खलासी भागने में सफल रहे। सिमरी थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीर कुंवर सिंह सेतु से गंगा में कूद गया युवक

बक्सर : वीर कुंवर सिंह सेतु से सोमवार सुबह नौ बजे युवक गंगा में कूद गया। पुल से होकर गुजरते लोगों ने यह देखा तो शोर मचाना शुरू किया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद युवकों ने बताया यहीं से वह नीचे कूदा है। पास में उसकी हवाई चप्पल मौजूद थी। लोगों ने बताया वह सिविल लाइन से सटे मुहल्ले में रहता था।उसका नाम धर्मेन्द्र कुमार उर्फ हेमू पुत्र तूफानी तुरहा था। लोग यह भी बता रहे थे। उसने पारिवारिक कलह में ऐसा किया है। वह केले के गोदाम पर काम करता था। साथ ही ठेले पर लेकर उसे बेचता भी था। अनुमानत: उसकी उम्र तीस वर्ष कही जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक उसका शव नहीं मिला है। प्रशासन गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रहा है।

बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली

•घायल युवक ने दुकान में छिप कर बचाई जान

बक्सर : तीन बाइक सवार अपराधियों ने युवक पर गोली दागी। एक गोली उसके पैर में जांघ के पास लगी। घायल युवक पास में स्थित एक दुकान में भाग कर छिप गया। अंदर से शटर गिरा दिया। उन लोगों ने शटर उठाने का प्रयास भी किया। लेकिन, गोली चलने की आवाज सुन लोग उधर बढऩे लगे। लोगों को आते देख वे बाइक से फरार हो गए। घायल युवक धनजी सिंह (22) को उपचार के लिए वाराणासी भेजा गया है। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गयी है। अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच कर धटना की जायजा लिए।

शराब पीने के मामले में जिला परिषद के प्रधान लिपिक को जेल

बक्सर : जिला परिषद कार्यालय के प्रधान लिपिक आनंद कुमार को पुलिस ने शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूचना के अनुसार सोमवार को चौसा में उन्हें नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। पूछने पर मुफस्सिल के थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा। किसी ने सूचना दी। शराब के नशे में एक व्यक्ति हंगामा कर रहा है।पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा। जहां शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य सूत्रों ने बताया चौसा की जिला पार्षद से प्रधान लिपिक की कुछ बहस हुई थी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। एक बार पहले भी वे शराब पीने के आरोप में जेल जा चुके हैं। हालांकि थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि नहीं की।

कुख्यात गणेश का भाई अजय हथियार के साथ गिरफ्तार

हत्या समेत दर्ज हैं कुल छह मुकदमें, नगर थाने की कार्रवाई

बक्सर : नगर थाने की टीम ने कुख्यात गणेश के भाई अजय यादव को गिरफ्तार किया है। बीती रात यह सफलता नया बाजार से मिली। उसका घर मठिया मुहल्ले के पास है। पुलिस ने उसके पास से देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार हत्या के तीन मुकदमों में इसका नाम है।इसके अलावा मुफस्सिल थाने में इसके खिलाफ असलहा अधिनियम में भी मामला दर्ज है। अजय का नाम न्यायालय में हुई कमलेश यादव की हत्या में भी आया था। वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस को बीती रात इसके बारे में सूचना मिली। यह मठिया मुहल्ला इलाके में देखा गया है। टीम ने सतर्कता बरते हुए धावा बोला और उसे गिरफ्तार किया। यह जानकारी नगर कोतवाल रंजीत कुमार ने दी है।

चंद्रकेतु पांडेय कि रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here