ब्रह्मपुर, मधुबनी समेत ये रही वीआईपी की 11 सीटें

0

ब्रह्मपुर, मधुबनी समेत ये रही वीआईपी की 11 सीटें

पटना: भारतीय जनता पार्टी अपनी नई पार्टनर वीआईपी के साथ आज सीटों की घोषणा कर दी है। भाजपा में शामिल होने के बाद सहनी को भाजपा ने 11 सीटें दी हैं। इससे साथ ही विधान परिषद की भी एक सीट सहनी की पार्टी वीआईपी को दी जाएगी।

swatva

भाजपा ने सहनी को ब्रह्मपुर, बोचहा, गौरा बोराम, सिमरी बख्तियारपुर, सुगौली, मधुबनी, केवटी, साहेबगंज, बलरामपुर, अली नगर तथा बनियापुर सीटें दी।

साझा प्रेसवार्ता में सहनी ने कहा कि हमने 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम किया था। 2015 में भी बिहार में एनडीए सरकार बनाने के लिए पूरी मुस्तैदी से लगे रहे। कुछ लोगों द्वारा मेरे पीठ में छुरा घोंपने का काम किया गया है। आज एनडीए द्वारा उस पर महरम लगाने का काम किया गया है।

साथ ही सहनी ने कहा कि जिस गठबंधन से हमने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी एक बार फिर से हम उसी घर में आ गए हैं यह मेरे लिए काफी खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि आज से हम पूरी मजबूती से बिहार एनडीए के पार्ट हैं, हमें नीतीश कुमार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करना है।

सहनी को 11 सीटें देने के बाद अब भाजपा 2010 की तरह ही 110 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन, स्ट्राइक रेट 2010 जैसा रहता है या नहीं यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here