4 अक्टूबर : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

महिला से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो थानेदार निलंबित

बक्सर : पिछले बुधवार महिला मछली विक्रेता से हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले लापरवाही बरतनेवाले दो थानध्यक्षों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला दुकान बंद कर शाम को घर जा रही थी तभी पूर्व से घात लगाए कुरुथियां के रहने वाले भिखारी यादव और जितेंद्र यादव ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़ित महिला जैसे-तैसे जान बचा कर रोते बिलखते घर पहुंची और पति से आपबीती बताई।

swatva

बगेन थाना पहुँचे महिला ने सारी आपबीती थानेदार को सुनायी। पीड़ित परिवार के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने यह कह कर उन्हें भगा दिया कि वह अनपढ़ है और उन्होंने आपस में ही मारपीट की होगी। बाद में पुलिस ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। वही घर वाले बता रहे है कि पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर है।

सड़क जाम के बाद मामला पकड़ा तूल

दुष्कर्म के मामले में पुलिस को गलत प्राथमिकी दर्ज करना काफी महंगा साबित हुआ। जब परिवारवालों को मालूम हुआ कि पुलिस गलत एफआईआर दर्ज कर मामले को दबाने की प्रयास कर रही है। तब पीड़िता के परिजन व स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। न्याय के लिए सड़क पर उतर गये। विरोध में बगेन ब्रह्मपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन की बातें सुनते ही डुमराव डीएसपी केके उपाध्याय अपने दल बल के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम को खत्म कराया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

घटना के चार दिन बाद मुख्य आरोपी गीरफ्तार

बगेन थाना क्षेत्र में चार दिन बाद दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकडा गया आरोपी का नाम जितेंद्र यादव बताया जा रहा है। मामले में डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की गई। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहुत जल्द ही दूसरा आरोपी भिखारी यादव भी पकड़ लिया जाएगा, जिसको लेकर लगातार छापेमारी जारी है।

एसपी ने किया दो थानाध्यक्षों को निलंबित

यूपी का हाथरस कांड अभी नेशनल मीडिया के सुर्खियों में है। ऐसे में बक्सर प्रशासन किसी तरह की कोई जोखिम नहीं उठाना चाह रही है। मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई किया गया। महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में दो थानाध्यक्षों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। बगेन प्रभारी थानाध्यक्ष विनय तिवारी व महिला थानाध्यक्ष सुशीला को आरोपी को लाभ पहुंचाने और पीड़ित के एफआईआर केे अनुसार धारा न लगाने के आरोप में एसपी ने सस्पेंड किया है।

एसपी नीरज कुमार ने अधिकारिक पुष्टि करते बताया कि प्रभारी थानाध्यक्ष विनय तिवारी को निलंबित करते हुए शो काज किया गया है। ज्ञात हो कि पीड़िता बरुहां की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ कुरुथियां में मछली बेचा करती थी। बुधवार की शाम उसका पति सामान लेने के लिए बगेन गया हुआ था। रास्ते में कुरुथियां के रहने वाले भिखारी यादव और जितेंद्र यादव ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

पीड़ित परिजनों ने जब मामले में दुष्कर्म की प्राथमिकी करानी चाही, तब पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया था। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार को बगेन-ब्रह्मपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया था। बाद में एसडीपीओ के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटा था। मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दुसरे के लिए लगातार छापे मारी कर रही है।

बक्सर में सदर विधायक , राजपुर से मंत्री व डुमरांव से ददन का खरीदा गया पर्चा

बक्सर : चुनावी सरगर्मी परवान पर है। शनिवार तक जिले में एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। एक तारीख से ही नामांकन की अधिसूचना जारी है। वैसे आज तीसरे दिन तक जिले में कुल 15 लोगों ने नामांकन दाखिला फार्म खरीदा। इसमें बक्सर सीट से कांग्रेस के निवर्तमान विधायक संजय तिवारी प्रमुख है। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह अविश्वनी कुमार कमरपुर, एवं सुधाकर मिश्रा ने फार्म खरीदा। इससे पहले 1 तारीख को ताफिर हुसैन व चौसा के गोवद्र्धन मिश्रा ने फार्म खरीदा था।

इस तरह सदर सीट से अब तक कुल छह लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा है। वहीं राजपुर सीट से जदयू के परिवहन मंत्री संतोष निराला का फार्म भी खरीदा गया। चर्चा है कि वे छह अक्टूबर को नामांकन करेंगे। वहीं एक और व्यक्ति ने फार्म खरीदा है। इस तरह राजपुर सीट के लिए अब तक दो लोगों ने फार्म खरीदा। नमांकन तिथी घोषणा के दुसरे दिन डुमरांव में कुल पांच आवेदन की विक्री हुई। जिसमें ब्रह्मपुर विधानसभा से एक पर्चा जाप पार्टी के जिलाध्यक्ष परमानंद यादव ने खरीदा है। वहीं डुमरांव से जदयू प्रत्याशी के रूप में ददन पहलवान ने खरीदा है। इसके अलावे डुमरांव विधानसभा से तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने खरीदा है।

सड़क दुर्घटना में कैमूर के युवक की मौत

बक्सर : ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुघर्टना शनिवार सुबह आठ बजे पुराना-भोजपुर सिमरी मार्ग पर मझवारी मोड़ के समीप हुई। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर तिलक राय हाता ओपी के राजपुर गांव अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे।

स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को ईलाज के लिए सिमरी पीएसचसी पहुंचाया गया। जहां ईलाज के दौरान एक की मौत हो गई ।युवक की मौत के बाद रिश्तेदार अस्पताल हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि डियूटी पर तैनात डाक्टर बैजनाथ तिवारी दो घंण्टा लेट पहुंचे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार मौके पर दल के साथ पहुंचे। मामले को शांत कराया। मृतक की पहचान कैमूर जिले के निरंजन राय(40) के रूप में हुई है। वहीं घायल हरेन्द्र पाण्डेय रोहतास जिले के कुढ़नी गांव के निवासी है।

संदेहास्पद स्थिति में चौगाई में युवक की मौत

बक्सर : चौगाई निवासी गणेश साह (25) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। स्थनीय लोगों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है, वहीँ कुछ का कहना है उसकी हत्या हुई है। ऐसा आरोप गणेश की ससुराल वालों ने लगाया है। संदिग्ध होते मामले में मुरार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। सूत्रों के अनुसार गणेश साह की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी अपने मायके में है। जब उसे यह बात पता चला कि पति ने आत्महत्या कर ली है। तो उसने शक प्रकट किया। वे ऐसा नहीं कर सकते। घर वालों ने उनके साथ गलत किया है। मृतक के बड़े भाई पर ही संदेह प्रकट किया जा रहा है। इस लिए ऐसे स्थिति में मामला उलझ गया है। मुरार पुलिस मृतक के घर पर कैंप कर रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। जिससे यह ज्ञात हो सके कि उसकी मौत हत्या है आत्महत्या। घटना शनिवार रात की है।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here