बीते 15 वर्षों में कृषि क्षेत्र में काफ़ी ग्रोथ हुआ- जदयू

0

पटना: चुनावी मैदान में उतरने से पहले जनता दल यू ने पांच वर्षों के दौरान नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए कार्यों की जानकारी देते हुए बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री और जदयू नेता संजय झा ने कहा कि पिछले 15 सालों में बिहार सरकार ने कृषि क्षेत्र में बहुत ही बेहतरीन काम किया है।

वर्तमान में गेहूं और चावल उत्पादन में बिहार अग्रणी राज्यों में से है। बिहार सरकार ने कृषि रोडमैप भी बनवाया है। इसके साथ ही कृषि उपज मंडी समिति को बिहार सरकार द्वारा 2006 में समाप्त कर दिया गया।

swatva

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा जलवायु परिवर्तन के मुताबिक खेती को भी प्रोत्साहन किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार द्वारा काफ़ी कुछ किया जा रहा है। सिंचाई के क्षेत्र में भी काफ़ी काम किया गया है।

इसके साथ ही संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वादा किया है कि अब हर खेत को पानी मिलेगा, इसके अलावा अगले साल राजगीर, गया और बोधगया में भी गंगाजल मिलेगा। साथ ही तालाब, कुआँ का जीर्णोद्धार और नदियों को जोड़ने का काम शुरू हो गया है।

साथ ही झा ने कहा कि पार्टी सात दिन लगातार पीसी करके सरकार की उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here