छपरा : सारण के ग्रामीण और शहरी इलाकों में आज धूमधाम से गोधन और भैयादूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान माताएं और बहनों ने गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई और पूजा अर्चना की। इसी क्रम में आज गोधन कुटाई कर पर्व का समापन किया गया जिसमें सभी माताएं और बहनों ने भाई की लंबी आयु और सुखी जीवन की भगवान से कामना की। मालूम हो कि भैयादूज का त्योहार यमदुतिया के दिन मनाया जाता है। इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पधारे थे और उसे आशीष दिया था।