25 सितंबर : चंपारण की मुख्य ख़बरें

0
चंपारण की मुख्य ख़बरें

भारतीय रेल स्वच्छता पखवाड़ा में विशेष सफाई अभियान प्रारंभ

  • बेतिया स्टेशन को किया चकाचक

चंपारण : बेतिया, भारतीय रेल का स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। इस दौरान स्वच्छता पखवाड़ा 2020 अंतर्गत बेतिया रेलवे स्टेशन पर विशेष सफाई अभियान प्रारंभ है। उपर्युक्त जानकारी देते हुए अनंत कुमार बैठा स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन बेतिया और संजय कुमार दुबे सफाई सुपरवाइजर ने बताया कि यह अभियान स्टेशन पर निरंतर जारी है। जिससे कोविड-19 संक्रमण महामारी के इस दौर में रेलवे स्वच्छता को महत्व दे रही है। स्वच्छता पखवाड़ा के इस अभियान से पूरा स्टेशन परिसर चमक रहा है।

अवधेश कुमार शर्मा

swatva

स्व. दारोगा पांडेय के श्राद्ध कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के भाग लेने की संभावना

चंपारण : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी स्व दरोगा पांडेय के श्राद्ध कार्यक्रम में चकिया प्रखंड के बलवा गांव में मुख्यमंत्री के भाग लेने की सूचना पर डीएम एवं एसपी आज चौकस नजर आए। इन दोनों अधिकारियों ने गांव का भ्रमण कर हैलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंझ में जानकारी देते हुए एसडीओ बृजेश कुमार ने बताया कि डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी नवीनचंद्र झा ने बलवा गांव में पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम ने मुख्यमंत्री के करीबी स्व. दरोगा पांडेय के भतीजा नागेंद्र पांडेय से श्राद्ध कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने की बात कही। साथ ही डीएम व एसपी ने मुख्यमंत्री के गांव में आने-जाने वाले सड़क का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एनएच 28 से बलवा गांव में स्व. पांडेय के श्राद्ध कार्यक्रम स्थल तक जाने वाली रोड में प्रशासन द्वारा टूटे रोड का मरम्मती का कार्य किया जा रहा है।

इधर, मुख्यमंत्री के गांव में स्व. दरोगा पांडेय के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने की खबर पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इंसान से इंसानियत का रिश्ता निभाना कोई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीखे। कहा कि मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा व समीक्षा यात्रा के दौरान दोनों बार उनके करीबी कहे जाने वाले एक गरीब ब्राह्मण स्व. दरोगा पांडेय के घर पहुंचकर दही चिउड़ा का आनंद लेते हुए ग्रंथ में वर्णित कृष्ण सुदामा के दोस्ती को चरितार्थ किया था। वह दृश्य सभी ग्रामीणों के दिल में स्थापित हो चुका है। वही मुख्यमंत्री ने स्व. पांडेय की निधन की सूचना मिलते ही उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा था कि पांडेय जी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका पांडेय जी से व्यक्तिगत संबंध था। उन्होंने उनके भतीजा से बात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया था। इस दौरान स्व. पांडेय के हार्दिक इच्छा पर श्राद्ध कार्यक्रम में उनके भतीजा नागेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री को श्राद्ध कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया था। मौसम का मिजाज अच्छा रहा तो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना प्रबल मानी जा सकती है।

राजन दत्त द्विवेदी

महज 13 घंटे में गंडक बैराज से छोड़े कुल 34 लाख 45 हज़ार क्यूसेक पानी

  • पूर्वी, पश्चमि चंपारण एवं गोपालगंज पर बाढ का खतरा

चंपारण : बेतिया, भारत- नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बैराज पर बढ़ते जलस्तर के दबाव को देख गुरुवार को सुबह से रात तक महज 13 घंटे के बीच कुल 34 लाख 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़े गए हैं। जिसके कारण गंडक तटीय इलाके के लोगों में भय का माहौल है। लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें रहे हैं। वहीं डीएम कुंदन कुमार ने हाई अलर्ट करते हुए सभी को सुरक्षित स्थान पर रहने एवं वज्रपात से बचाव के लिए घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 8 बजे गंडक बैराज से 307200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

पुनः अपराह्न के 2 बजे 369000 क्यूसेक, 3 बजे 376600 क्यूसेक, 4 बजे 384200 क्यूसेक, 5 बजे 388000 क्यूसेक, 6 बजे 396000 क्यूसेक, 7 बजे 404000 क्यूसेक, 8 बजे 408000 क्यूसेक, 9 बजे 412000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यूं देखा जाए तो गंडक नदी के नज़दीक और तटबंध के भीतर रहने वालों के लिए निश्चित रूप से यह खतरे का संकेत है। इसके लिए जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य को जमीनी स्तर पर प्रारंभ करने की जरूरत है। यह स्थिति निश्चित ही भयावह है।

अवधेश कुमार शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here