छपरा : सारण शहर के गांधी चौक व कटिहारी बाग स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल के प्रांगण में दीपावली की पूर्व संध्या पर दीप सज्जा तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अनामिका, रजत, चंचल, संजना, लक्ष्मी, प्रिया खुशी, पल्लवी, श्रुति, शीतल, प्रीति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दीपा अमीषा निशु प्रियंका नेहा ने रंगोली के माध्यम से मातृ प्रेम का संदेश देते हुए सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। जबकि इस प्रतियोगिता में शिक्षिका अंबुज श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक प्राचार्य हरे राम शास्त्री ने छात्रों के बीच पारितोषिक वितरण किया।