पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर दी श्रध्दांजलि

0
राजद नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर श्रध्दांजलि

बाढ़ : राजद के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन से जहां देश भर में शोक की लहर दौड़ गयी है, आज रविवार को 74 वर्षीय रघुवंश प्रसाद का दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा प्रदेश मर्माहित है।

नगर के गुलाबबाग स्थित गुरुकृपा सभागार में राजद के भावी प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के नेतृत्व में एक श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया और इस सभा की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता नवल किशोर यादव ने की। सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व०सिंह की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रध्दांजलि दी गयी।

swatva

सभा को उमेश यादव, विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश सचिव रामभजन सिंह, जिलाध्यक्ष अर्जुन साहनी, सतेंद्र यादव, शिवकुमार यादव, मुखियाशोभदेवी, नरेश पांडेय, सुरेश पंडित, विकास कुमार यादव सहित कई लोगों ने संबोंधित करते हुये कहा कि राजद नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व० रघुवंश प्रसाद सिंह अपने सिध्दांतों और वसूल के पक्के थे तथा वे हमेशा राजनीति के इतिहास में सदा अमर रहेंगे और पूरा देश उन्हें याद करेगा।

बाढ़ से सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here